{"_id":"634d23c5cbbb366bf50a36e9","slug":"man-convicted-of-killing-his-two-sons-committed-suicide-in-khairatikheda-village-of-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: दो बेटों के हत्यारे पिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दो साल पहले आया था जमानत पर बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: दो बेटों के हत्यारे पिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दो साल पहले आया था जमानत पर बाहर
Mon, 17 Oct 2022 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 17 Oct 2022 03:15 PM IST
सार
गांव खैरातीखेड़ा निवासी शीशपाल ने वर्ष 2014 में अपने दो बेटों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। कोर्ट ने शीशपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। शीशपाल दो साल पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत पर आया था।
विज्ञापन
बेटों की हत्या के दोषी ने की खुदकुशी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के गांव खैरातीखेड़ा में अपने दो बेटों की हत्या के दोषी पिता 50 वर्षीय शीशपाल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शीशपाल करीब दो साल पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत पर आया था। रविवार शाम को दामाद जब घर आया तो उसने शीशपाल को फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल भिजवाया। सोमवार को परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
गांव खैरातीखेड़ा निवासी शीशपाल ने वर्ष 2014 में अपने दो बेटों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। कोर्ट ने शीशपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मृतक के भतीजे हनुमान ने बताया कि शीशपाल दो साल पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत पर आया था। वह शराब पीने का आदी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। रविवार शाम को जब दामाद संभालने के लिए आया तो शीशपाल फंदे पर लटका मिला। ये नहीं पता कि उसने फंदा कब लगाया था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
बेटी के पास रहती है पत्नी
परिजनों के मुताबिक मृतक शीशपाल की पत्नी अपनी बेटी के पास रह रही है। शीशपाल अकेला ही अपने घर पर रहता था और शराब पीने का आदी था।
ग्रामीणों ने शव दफनाने से किया मना, डीसी के पास पहुंचे परिजन
मृतक शीशपाल मुसलमान समुदाय से है। परिजनों के मुताबिक शव को रीति-रिवाज के अनुसार दफनाया जाता है। हनुमान ने बताया कि ग्रामीणों ने शिवपुरी में दफनाने से मना कर दिया और इसके अलावा अन्य जगह नहीं है। इसको लेकर वह डीसी से मिले। डीसी ने फतेहाबाद के कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए कहा। इसके बाद यहां शव दफनाया गया है।
विज्ञापन
गांव खैराती खेड़ा में एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया था। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया गया है। - रूपेश चौधरी, सदर थाना प्रभारी