{"_id":"68d180d60947fa77cc01a83a","slug":"man-arrested-for-robbing-woman-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-140807-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिला से लूट करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिला से लूट करने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 22 Sep 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद । फतेहाबाद शहर पुलिस ने सत्संग जा रही महिला से लूट करने वाले आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान कमलप्रीत उर्फ नागर पुत्र परमजीत सिंह निवासी हरनाम सिंह कॉलोनी, स्वामी नगर, बिगड़ रोड, फतेहाबाद के रूप में हुई है। आरोपी से एक मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई है।
आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। जांच अधिकारी सुरेंद्रा ने बताया कि थाना शहर फतेहाबाद में सीमा देवी उर्फ श्यामो बाई पत्नी राधेश्याम निवासी नहर कॉलोनी, फतेहाबाद की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
शिकायत के अनुसार, रविवार को सीमा देवी सुबह सत्संग घर जाने के लिए निकली थी। रास्ते में गीता धर्मशाला के पास एक सफेद रंग की गाड़ी खड़ी थी, जिसके पास खड़े एक युवक ने खुद को सत्संग घर जाने वाला बताते हुए उसे गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी महिला को सुनसान स्थान पर ले गया और डरा-धमकाकर उसके कानों की सोने की बालियां, चांदी के कड़े और एक मोबाइल फोन लूट लिया।