{"_id":"6519ac2643957afd8b055f36","slug":"make-cleanliness-a-part-of-daily-life-by-bringing-it-into-constant-practice-babli-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-6334-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता को निरंतर व्यवहार में लाकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं : बबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता को निरंतर व्यवहार में लाकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं : बबली
विज्ञापन
टोहाना में सफाई अभियान चलाते कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली।
फतेहाबाद/टोहाना। जिले में प्रशासन की ओर से रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने नगर परिषद कार्यालय से कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान बबली ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सभी नागरिक स्वच्छता का संकल्प लें और अपने आसपास के क्षेत्र की सफाई कर राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। नागरिक स्वच्छता अभियान को केवल एक दिन की मुहिम न मानें, बल्कि इसे निरंतर व्यवहार में लाकर अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। इस दौरान 259 ग्राम पंचायतों में सरपंच, पंचायत प्रतिनिधियों, जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों के अलावा सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों, मनरेगा मजदूरों सहित ग्रामीणों ने भी अपना योगदान दिया। बबली ने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं सुंदर शहर बनाने के लिए सबसे पहले स्वच्छता जरूरी है। स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्तूबर 2014 को शुरू किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य भारत को स्वच्छता और स्वच्छता संबंधित समस्याओं से निपटने के लिए प्रोत्साहित करना। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान तभी सफल हो सकता है जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के प्रति ईमानदारी से अपनी जिम्मेवारी निभाएं। न तो खुद गंदगी फैलाएं और न ही किसी अन्य व्यक्ति को गंदगी फैलाने दें। स्वच्छता पखवाड़ा तभी सफलता माना जाएगा जब प्रत्येक व्यक्ति अपने क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने का कार्य अपनी जिम्मेदारी समझ कर करें।
स्वच्छता समाज की सबसे बड़ी जरूरत
मंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत हरियाणा सरकार द्वारा किए गए ठोस प्रयासों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश के गांवों की तस्वीर बदल गई है। प्रदेश अब स्वच्छ राज्य के रूप में पहचाना जाने लगा है। हरियाणा को केंद्र सरकार तथा अन्य संस्थाओं से मिले पुरस्कार इसकी तस्दीक करते हैं। जब प्रत्येक व्यक्ति सफाई का महत्व समझने लगेगा और अपने आस-पास सफाई का ध्यान रखेगा तो हमारे गली-मोहल्ले, गांव-शहर, देश-प्रदेश भी स्वच्छता की ओर बढ़ेंगे। स्वच्छता समाज की सबसे बड़ी जरूरत है और सभी के सहयोग से ही स्वच्छ हरियाणा, स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों व प्रशासन के साथ-साथ आमजन भी यह संकल्प लें कि स्वच्छता अभियान में वे अपनी पूरा योगदान देंगे और दूसरों को भी गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित करेंगे। हमारे शहर को साफ सुथरा व प्रदूषण मुक्त बनाना हम सबका सामाजिक दायित्व है और सभी नागरिकों के सहयोग से ही यह अभियान सफल बनाया जा सकता है।