फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Majra students raised the demand for a bigger bus, forced to travel hanging in a mini bus

Fatehabad News: माजरा के विद्यार्थियों ने उठाई बड़ी बस की मांग, मिनी बस में लटककर सफर करने को मजबूर

Fri, 12 Sep 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 12 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Majra students raised the demand for a bigger bus, forced to travel hanging in a mini bus
फतेहाबाद में बस समस्या को लेकर जानकारी देते हुए छात्र स्त्रोत छात्र
फतेहाबाद। गांव माजरा के विद्यार्थी यातायात की समस्या से जूझ रहे हैं। मिनी रोडवेज बसों की कमी और अनियमितता के चलते विद्यार्थी लटककर सफर करने को मजबूर हैं। इस समस्या को लेकर विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक के नाम ट्रैफिक मैनेजर को ज्ञापन सौंपा बड़ी बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

नौजवान सभा के जिला प्रधान पवन ने बताया कि माजरा गांव से हर रोज बड़ी संख्या में विद्यार्थी बरसीन स्कूल और फतेहाबाद के कॉलेजों व स्कूलों में पढ़ाई करने के लिए आते हैं। बरसीन के सरकारी स्कूल में ही पढ़ने के लिए 50 से ऊपर विद्यार्थी आते हैं। इनमें 40 के करीब लड़कियां हैं।
विज्ञापन

उनको लाने के लिए सुबह 7:40 बजे मिनी बस आती है। इसमें पहले से ही यात्री भरे होते हैं। कई बार विद्यार्थियों को बस में चढ़ने का मौका तक नहीं मिलता। ऐसे में या तो वे लटक कर या फिर इंतजार के बाद घर लौटने को मजबूर हो जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दोपहर को भी झेलते है परेशानीदोपहर 2:30 बजे फतेहाबाद से माजरा-भिरड़ाना रूट पर चलने वाली बस भी मिनी ही होती है, जो बस स्टैंड से ही पूरी भरकर चल पड़ती है। जब यह बरसीन गांव पहुंचती है, तो वहां पहले से ही 40 से 50 छात्र-छात्राएं, खासतौर पर लड़कियां बस का इंतजार कर रही होती हैं। बस में जगह न होने के कारण उन्हें लटककर सफर करना पड़ता है या फिर लौटना पड़ता है। नौजवान सभा के जिला प्रधान पवन और विद्यार्थी प्रतिनिधि अनीता ने बताया कि इस समस्या के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, और साथ ही यात्रा के दौरान दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।

---
नहीं निकला समाधान
विद्यार्थियों ने बताया कि इस मुद्दे पर वे पहले भी दो-तीन बार रोडवेज अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला गया। अब विद्यार्थियों ने फिर से मांग की है कि सुबह माजरा से फतेहाबाद और दोपहर को फतेहाबाद से माजरा-भिरड़ाना रूट पर बड़ी बस चलाई जाए, ताकि वे सुरक्षित और समय पर स्कूल-कॉलेज पहुंच सकें।

---

धरना देने की दी चेतावनी

विद्यार्थियों ने चेताया कि अगर सोमवार तक सुबह और शाम दोनों समय बड़ी बसें सही समय पर नियमित रूप से नहीं आती हैं तो उनको जनरल मैनेजर हरियाणा रोडवेज के दफ्तर के समक्ष धरना देने को मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर माजरा गांव के अजय, प्रेम, मनप्रीत, प्रदीप, सागर, मनदीप सहित काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed