फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Main accused of robbery, henchman of Bavaria gang arrested, pistol recovered from sister's house

डकैती का मुख्य आरोपी बावरिया गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, बहन के घर से पिस्तौल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Main accused of robbery, henchman of Bavaria gang arrested, pistol recovered from sister's house
गांव भोड़िया खेड़ा में डकैती मामले में पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। भोड़िया खेड़ा गांव में वर्ष 2017 में दीपावली के त्योहार से पहले रात को चार घरों में डकैती की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया गया था। घर के लोगों को बंधक बनाकर हथियारों के दम पर करीब 17 तोले सोने के जेवरात और नकदी चुराई गई थी। मामले में पांच साल बाद पुलिस के हाथ सफलता लगी है। मामले में फतेहाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रेवाड़ी के गांव तेलूवाला निवासी संजय को काबू किया है।
विज्ञापन

आरोपी संजय बावरिया गैंग का गुर्गा है, जिसे पुलिस ने हिसार से काबू किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल बरामद कर लिया है। आरोपी ने अपनी डिंगमंडी निवासी बहन के घर पिस्तौल छिपा रखा था। पूछताछ में संजय ने बताया है कि वारदात को चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। जिसमें पलवल निवासी बादल, रेवाड़ी निवासी नरेश और चुनदीराम शामिल थे। आरोपी बादल और नरेश फिलहाल लूटपाट मामले में रेवाड़ी जेल में बंद है जबकि चुनदीराम फरार है।
विज्ञापन

आरोपी बादल लूटा गया सामान बेचता था
पूछताछ में सामने आया है कि पलवल निवासी बादल लूटा गया सामान बेचता था। गांव भोड़िया खेड़ा में लूटे गए सामान को बादल ने बेचा था और इसके बाद संजय के हिस्से में 25 हजार रुपये आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने दी परिवारों को धमकी, अंदर घुस जाओ नहीं तो गोली मार देंगे
वर्ष 2017 में दीवाली से पहले भोड़िया खेड़ा में डकैती की ये सबसे बड़ी वारदात थी। जिसके बाद कई दिनों तक ग्रामीण सहमे रहे थे। वारदात का शिकार हुए अशोक नाम के व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि रात को शोर सुनकर जब बाहर निकला तो चार या पांच लोग भागते दिखे थे। उनके हाथों में हथियार थे। इस दौरान बदमाशों ने उसे भी धमकी दी कि अंदर घुस जाओ नहीं तो मार देंगे। इस दौरान धमाका भी किया और फरार हो गए। जिसके बाद वह डरकर अंदर चला गया। पुलिस ने वारदात के बाद बदमाश जिस तरफ से भागे थे उस जगह से टूटे ताले व लोहे की रॉड भी बरामद की है।

ऐसे दिया था बदमाशों ने वारदात को अंजाम
वर्ष 2017 में हुई डकैती की वारदात के दौरान बदमाश सभी घरों से करीब 17 तोले सोने के जेवरात, डेढ़ किलो चांदी व 30 हजार रुपये की नकदी लूटकर ले गए थे। भोड़ियाखेड़ा में पंजाबी मोहल्ला में चार घरों में वारदात हुई थी। बदमाश एक घर में अलमारी से 12 तोले सोने के जेवरात तथा घर में बने मंदिर से डेढ़ किलो चांदी की भगवान लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति व छत्र ले गए थे। पंजाब मोहल्ला में बदमाशों ने रवि टुटेजा उर्फ लवली टुटेजा के घर में घुसकर संदूक में रखे पांच तोले सोने के जेवरात चुरा लिए थे। इसके अलावा मुकेश नंबरदार 9 हजार रुपये नकदी ले गए थे। इसके अलावा बदमाशों ने दंपती व उनकी बेटी से मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed