{"_id":"6a3eb5d4a654f895620bfb3e","slug":"mahila-congress-district-presidents-house-attacked-with-bricks-door-broken-down-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-156389-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष के घर पर ईंटों से हमला, दरवाजा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष के घर पर ईंटों से हमला, दरवाजा तोड़ा
Fri, 26 Jun 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
रतिया हमले के दौरान तोड़े गए दरवाजे , स्त्रोत स्वयं
रतिया। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद परमजीत कौर ग्रोहा के वार्ड 8 स्थित आवास पर शुक्रवार दोपहर बाद एक व्यक्ति ने कथित रूप से ईंटों से हमला कर दिया। इस हमले में घर का शीशे का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय उनके पति जगसीर सिंह उर्फ जग्गू और उनका चचेरा भाई घर में मौजूद थे।
पीड़ित जगसीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी परमजीत कौर ग्रोहा किसी रिश्तेदारी में गई हुई थीं। इसी दौरान मोहल्ले के ही निरंजन नामक व्यक्ति ने उनके घर पर ईंटों से हमला कर दिया जिससे शीशे का दरवाजा टूट गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जगसीर सिंह का कहना है कि इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।