{"_id":"68e554033411d503d4064476","slug":"maharishi-valmiki-jayanti-celebrated-with-great-pomp-in-kulan-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-141675-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कुलां में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कुलां में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती
Tue, 07 Oct 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
गांव कुलां में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में अतिथियों काे सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : ट्रस
कुलां। गांव कुलां में महर्षि वाल्मीकि सेवा ट्रस्ट के सौजन्य वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस उपलक्ष्य में गांव में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शोभायात्रा में सजावट की गई झांकियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
गांव कुलां में स्थित वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ गांव के समाजसेवी राजकुमार सिंगला ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से चलकर सड़क मार्ग व चौक से गुजरते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर वापस मंदिर में आकर संपन्न हुई। गांववासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बैंड-बाजे की धार्मिक धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा का आयोजन करने से पहले लोगों ने पूजन-अर्चना कर महर्षि के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। ग्रामीणों द्वारा ढोल की थाप पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को आयोजित हुए इस धार्मिक कार्यक्रम के बाद मंगलवार को स्थानीय वाल्मीकि मंदिर में लंगर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जितेंद्र सहोता, पंच प्रतिनिधि रोबिन सहोता, योगेश, काला, गुरमीत, गुरप्रीत व पूर्व पंच नरेश सिंगला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।