फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mahabir Prasad became an international instructor in Scouting

स्काउटिंग में महाबीर प्रसाद बने अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Mahabir Prasad became an international instructor in Scouting
सम्मान प्राप्त करते महावीर सिंह। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पंचमढ़ी मध्यप्रदेश में आयोजित भारत स्काउट एवं गाइड के लीडर ट्रेनर कोर्स में फतेहाबाद जिले को विशेष उपलब्धि हासिल हुई है। जिला संगठन आयुक्त (कब) महाबीर प्रसाद ने इस शिविर में भाग लिया और कोर्स के उपरांत वे स्काउटिंग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बन गए हैं।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर डीईओ दयानंद सिहाग, डीईईओ अनिता सिंगला, बीईओ फतेहाबाद सुरेश शर्मा, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) रामचंद्र वर्मा, जिला संगठन आयुक्त बुलबुल रेखा रानी आदि ने जिला फतेहाबाद के पहले लीडर ट्रेनर बनने पर महाबीर प्रसाद के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि पंचमढ़ी में 20 से 26 अक्तूबर तक लीडर ट्रेनर कोर्स का आयोजन भारत स्काउट एवं गाइड के ज्वाइंट डायरेक्टर कृष्णा स्वामी के नेतृत्व में किया गया। महावीर प्रसाद ने बताया कि यह कोर्स स्काउटिंग का सर्वोच्च कोर्स है। इस कोर्स के उपरांत प्रतिभागी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बन जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण था, जिसमें भारत के अलावा बांग्लादेश से प्रतिभागी आए हुए थे। कुल 57 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया, जिसमें हरियाणा से 7 प्रतिभागी रहे। इनमें फतेहाबाद से महाबीर प्रसाद शामिल हुए।
विज्ञापन

महाबीर प्रसाद ने बताया कि स्काउटिंग में दो प्रकार के प्रशिक्षण होते हैं। पहली प्रकार में बच्चों के लिए प्रथम चरण, द्वितीय चरण, तृतीय चरण तथा चतुर्थ चरण कोर्स होते हैं और दूसरी प्रकार में अध्यापकों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर कोर्स होते है। इसमें बेसिक, एडवांस, वुडबैज, प्री एएलटी, एएलटी और एलटी शामिल हैं। बेसिक, एडवांस, वुडबैज प्रशिक्षित अध्यापक केवल विद्यालय स्तर पर बच्चों को प्रथम चरण, द्वितीय चरण, तृतीय चरण तथा चतुर्थ चरण कोर्स करवा सकते हैं परंतु प्री एएलटी, एएलटी, प्रशिक्षित ट्रेनर राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेनिंग देते हैं और एलटी (लीडर ट्रेनर) अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed