फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Madical board remain start

गड़बड़झाला के आरोपों के 14 माह बाद पेंशन के लिए 6 से फिर शुरू होंगे मेडिकल बोर्ड

Thu, 04 Feb 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Madical board remain start
बुढ़ापा पेंशन के लिए मेडिकल बोर्ड का इंतजार कर रहे आवेदनकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। 14 माह बाद एक बार फिर से मेडिकल बोर्ड शुरू होने जा रहे है। जिला समाज कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 6 फरवरी को मेडिकल बोर्ड शुरू कर रहा है। जिला समाज कल्याण विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को पात्र आवेदनकर्ताओं की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन कार्यालय ने मेडिकल के लिए बोर्ड बना दिए है। चिकित्सकों के बोर्ड मेडिकल करेंगे। भट्टू और फतेहाबाद के आवेदनकर्ताओं के मेडिकल नागरिक अस्पताल फतेहाबाद, रतिया और नागपुर के रतिया के अस्पताल तथा भूना, जाखल, टोहाना के आवेदनकर्ताओं के मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में होंगे। इसकी पुष्टि जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा यादव ने की है। खास बात यह है कि अब आसानी से आवेदनकर्ता का मेडिकल नहीं हो पाएगा। कमेटी ने दस्तावेजों की जांच के बाद मेडिकल के लिए सूची तैयार की है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण विभाग की तरफ से अक्तूबर 2019 में मेडिकल बोर्ड लगाए गए थे। दिसंबर में जिला समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों पर फर्जी पेंशन बनाने के आरोप लगे थे। इस दौरान करीब 550 आवेदनकर्ताओं के मेडिकल हुए थे। आरोप लगाए गए थे कि जिन लोगों को मेडिकल में अपात्र दिखाया गया था उन्हें बाद में पात्र दिखाकर पेंशन बना दी गई। तत्कालीन उपायुक्त ने कमेटी बनाकर जांच करवाई थी। इस दौरान करीब 17 केसों में गड़बड़ी सामने आई थी। लेकिन बाद में जांच फाइल दबा दी गई। आरोप लगने और फिर इसके बाद कोरोना महामारी के चलते मेडिकल बोर्ड बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल बोर्ड 6 फरवरी से शुरू हो रहे है। मेडिकल के लिए चयनित आवेदनों की सूची स्वास्थ्य विभाग के पास भेज दी गई है। पहले क्या गड़बड़ियां हुई थी मुझे नहीं पता है। - इंद्रा यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed