फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Made obscene video by calling welding mechanic, recovered 99 thousand rupees

Fatehabad News: वेल्डिंग मिस्त्री को फोन कर बनाया अश्लील वीडियो, वसूले 99 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Made obscene video by calling welding mechanic, recovered 99 thousand rupees
फतेहाबाद। भूना क्षेत्र के एक गांव निवासी वेल्डिंग मिस्त्री को कॉल करके वीडियो बना ली और फिर निर्वस्त्र अवस्था में क्लिप चला दिए। ठगों ने वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकाॅर्ड कर ली। आरोप है कि यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड करने और फिर खुद को सीबीआई क्राइम ब्रांच दिल्ली से बताकर वीडियो डिलीट करने के नाम पर 99,700 रुपये ठग लिए। मामले को लेकर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

अपनी शिकायत में युवक ने बताया कि वह गांव में ही वेल्डिंग का काम करता है। 11 जुलाई की रात को व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आया और वीडियो कॉल करने के लिए कहा गया। मगर, उसने वीडियो कॉल नहीं किया। इसके बाद उसके नंबर पर वीडियो कॉल आई, जिसे उसने उठा लिया। इसके बाद निर्वस्त्र अवस्था में क्लिप चला दिए और वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्ड कर ली। 12 जुलाई को कॉल आई और खुद को यू-टयूब से संजय सिंह बताते हुए कहा कि वीडियो अपलोड हो रही है, इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल आई और खुद को सीबीआई ब्रांच दिल्ली से बताते हुए कहा कि वीडियो डिलीट करनी है तो 12,600 रुपये फोन पे कर दो। उसने डर के मारे यह राशि भेज दी। इसके बाद ठगों ने वीडियो डिलीट और प्रमाण पत्र देने के नाम पर और ठगी कर ली। करीब 99,700 रुपये ठग लिए गए। 13 जुलाई को एक लाख रुपये की और डिमांड की गई, लेकिन उसने देने से मना कर दिया। फिलहाल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed