फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Madam, my school was upgraded to 12th standard, DC applauded

Fatehabad News: मैडम म्हारा स्कूल अपग्रेड करके 12वीं तक कर दयो, डीसी ने बजवाईं तालियां

Tue, 06 May 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Madam, my school was upgraded to 12th standard, DC applauded
गांव बलियावाला में स्कूल अपग्रेड की मांग करतीं छात्राएं
समैन। उपायुक्त मनदीप कौर ने मंगलवार को गांव बलियावाला में दौरा और रात्रि प्रवास किया। ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रवास कार्यक्रम के दौरान सरकारी स्कूल की छात्राएं भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मैडम म्हारा स्कूल अपग्रेड करके 12वीं तक कर दयो और इंग्लिश मीडियम भी।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप ने पहले तालियां बजवाईं और फिर जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई से जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि स्कूल को अंग्रेजी माध्यम कर दिया जाएगा लेकिन अपग्रेड के लिए छात्रों की संख्या बढ़ना जरूरी है। संख्या बढ़ने के बाद अपग्रेड हो जाएगा। संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पानी निकासी की समस्या रखी।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। उपायुक्त ने कहा कि जल्द इस मांग को पूरा किया जाएगा। ग्रामीण जयभगवान ने कहा कि उनके दो बच्चे हैं जो कि जन्मजात बीमारी से पीड़ित हैं। उनके उपचार पर 18 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुल 45 आवेदन आए। इनमें परिवार पहचान पत्र, समाज कल्याण, बिजली निगम, विकास एवं पंचायत विभाग, सिंचाई विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। उपायुक्त ने मौके पर ही कई शिकायतों का समाधान करवाया और अधिकारियों को शेष समस्याओं की गहन समीक्षा कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसपी सिद्धांत जैन, एडीसी अनुराग ढालिया, जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार, एसडीएम प्रतीक हुड्डा, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीएफएससी विनीत जैन, डीईओ संगीता बिश्नोई, उपनिदेशक अमित पवार, डीआरओ श्याम लाल, डीएसपी उमेद सिंह, सरपंच गांव बलियावाला धर्म सिंह, बिजली बोर्ड के एसई एसएस राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed