फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Madam! I want to learn sewing, my marriage ended the two

मैडम! मैं सिलाई सीखना चाहती हूं, मेरी शादी रुकवा दो

Thu, 24 Apr 2014 01:03 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Thu, 24 Apr 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन

 प्रशासन ने गांव बीघड़ में नाबालिग का दूसरा विवाह होने से रुकवा दिया। गुप्त सूचना के आधार पर जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल ने 20 अप्रैल को गांव में छापा मारा और नाबालिग की शादी रुकवा दी। किशोरी की उम्र अभी साढ़े 17 वर्ष थी।

विज्ञापन



 पूछताछ में टीम को पता चला कि किशोरी का लगभग 14 वर्ष की उम्र में ही एक विवाह पहले हो चुका है और अब बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उसकी जबरदस्ती दूसरी शादी करवाई जा रही है। किशोरी ने कहा कि मैडम, मैं अभी शादी नहीं करना चाहती।
विज्ञापन


मैं तो सिलाई सीखना चाहती हूं, लेकिन मेरे परिवार वाले मेरी जबरदस्ती शादी करवाना चाहते हैं। इसे रुकवा दें। टीम ने परिजनों को चेतावनी दी और शपथ पत्र लिया कि भविष्य में बालिग होने पर ही लड़की की शादी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल ने बताया कि वे उस समय हैरान हो गई, जब उन्हें पता चला कि नाबालिग की तो तीन साल पहले सिरसा के गांव रूपाना बिश्नोइयां में शादी हो चुकी है। शादी के कुछ समय बाद दोनों परिवारों में विवाद हो गया, जिसके बाद 13 मार्च 2013 को दोनों परिवारों का राजीनामा हो गया, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। परजिन लड़की को अपने साथ गांव ले आए।  


अधिकारी रेखा अग्रवाल ने बताया कि जब हमने किशोरी से इस बारे में बात की तो किशोरी ने कहा कि मैं शादी नहीं करवाना चाहती। मैंने माता-पिता को सिलाई कोर्स सीखने के लिए कहा था, लेकिन वे नहीं माने और मेरा जबरन रिश्ता तय कर शादी करवा रहे थे।


रेखा अग्रवाल ने परिजनों को चेतावनी दी कि अगर भविष्य में इस तरह नाबालिग की शादी की तो कार्रवाई की जाएगी। रेखा अग्रवाल ने परिजनों से इस बारे में शपथ पत्र लिया और चेतावनी देकर दोबारा ऐसा न करने की बात कही।



गांव बीघड़ में एक नाबालिग की शादी होने की सूचना मिली थी। हमारी टीम तुरंत गांव पहुंची और नाबालिग का विवाह रुकवा दिया। हम जानकर हैरान रह गए कि नाबालिग की दूसरी शादी हो रही थी। पहले वाली शादी से तलाक भी नहीं हुआ था। परिजनों से भविष्य में ऐसा न करने का शपथ पत्र लिया गया है।
- रेखा अग्रवाल, जला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी, फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed