{"_id":"691df9a70e6daeceee085077","slug":"machines-shut-down-eyes-aging-in-wait-for-light-disorder-spreading-in-the-guise-of-beautification-at-the-civic-hospital-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-143965-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मशीनें बंद, उजाले के इंतजार में बूढ़ी हो रही नजर, नागरिक अस्पताल में सुंदरीकरण की आड़ में फैली अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मशीनें बंद, उजाले के इंतजार में बूढ़ी हो रही नजर, नागरिक अस्पताल में सुंदरीकरण की आड़ में फैली अव्यवस्था
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मरीज की आंखें जांचते विशेषज्ञ।
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में सुंदरीकरण कार्य के कारण नेत्र विभाग की ओपीडी पिछले तीन महीनों से प्रभावित है। आंखों की जांच के लिए आवश्यक मशीनें बंद होने के कारण रोजाना आने वाले 100 से 120 मरीज बिना जांच के लौट रहे हैं।
स्थिति यह है कि चश्मे का नंबर जांचने से लेकर काला मोतिया का प्रेशर मापने वाली मशीनें लंबे समय से काम नहीं कर रही हैं। इन मशीनों के बंद होने के कारण तीन महीनों से नेत्र ओपीडी आयुष विभाग में चल रही है और विशेषज्ञों को बिना मशीनों के ही जांच करनी पड़ रही है। मरीजों को या तो दूसरे अस्पताल जाने की सलाह दी जा रही है या सुंदरीकरण कार्य पूरा होने तक प्रतीक्षा करने के लिए कहा जा रहा है।
तीसरे दिन भी हुए ऑपरेशन
नागरिक अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत बुधवार को मोतियाबिंद के आठ ऑपरेशन किए गए। जिले में 22 नवंबर तक नेत्र संबंधित कैंप आयोजित किए जाने हैं। अधिकारियों को अवगत कराया गया है कि ओपीडी ब्लॉक में सुंदरीकरण कार्य जल्द पूरा किया जाए। कुछ मशीनें ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट कर दी गई हैं, लेकिन चश्मा नंबर और मोतियाबिंद प्रेशर की मशीन अभी भी चालू नहीं हुई है।
विज्ञापन
-
नागरिक अस्पताल में नेत्र विभाग की ओपीडी आयुष विभाग में चल रही है। उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है कि सुंदरीकरण कार्य ओपीडी ब्लॉक में जल्द पूरा करवाया जाए। कुछ मशीनें तो ओटी में शिफ्ट कर दी है लेकिन चश्मा नंबर जांचने और मोतियाबिंद प्रेशर की मशीन नहीं चालू हुई है। डॉ. राकेश कास्वां, विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल।