फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ludhiana-Hisar railway line started after 100 days

Fatehabad News: 100 दिन बाद शुरू हुआ लुधियाना-हिसार रेलमार्ग

Mon, 30 Jun 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 30 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana-Hisar railway line started after 100 days
जाखल रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षा करते यात्री। संवाद - फोटो : चोरी गए सामान कोे घर से बरामद करती पुलिस। संवाद
जाखल। लुधियाना यार्ड में पुनर्विकास का कार्य चलने के कारण पिछले 100 दिनों के बाद तीन ट्रेनों का जाखल रेलवे स्टेशन से सोमवार को आवागन शुरू हो गया। रेलवे ने मार्च माह से बंद की गई हिसार-लुधियाना मार्ग की छह में से तीन पैसेंजर ट्रेन शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जाखल स्टेशन से गुजरने वाली उक्त रूट की बाकी तीन ट्रेनें भी जल्द शुरू होने की उम्मीद हैं। पिछले तीन माह से अधिक समय से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होने की सूचना न होने के कारण जाखल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या काफी कम रही। सोमवार को लुधियाना-हिसार के बीच आवागमन करने वाली तीन पैसेंजर ट्रेन वाया जाखल होते हुए चलीं।
विज्ञापन

इन ट्रेनों से लुधियाना और हिसार की तरफ जाने के लिए जाखल स्टेशन पर इक्का दुक्का यात्री ही दिखाई दिया, वहीं यहां स्टेशन पर भी नाममात्र सवारी ही उतरी। ट्रेन जाखल स्टेशन पर कुछ मिनट रुकने के बाद रवाना हुई। हिसार लुधियाना रेल मार्ग पर ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

ये ट्रेनें हुईं शुरू
रेलवे के अनुसार वाया जाखल होकर हिसार से लुधियाना जाने वाली ट्रेन संख्या 54603 व 54635 गाड़ी संख्या का संचालन सोमवार से शुरू कर दिया है। इसके साथ ही वाया जाखल होकर लुधियाना से हिसार तक चलने वाली ट्रेन संख्या 54604 भी पटरी पर लौट आईं है।

---
:: हिसार-लुधियाना रूट की तीन पैसेंजर ट्रेन सोमवार से बहाल कर दी गई हैं। बंद की गई इस रूट की बाकी तीन पैसेंजर ट्रेनों के संचालन के लिए जैसे ही उच्चाधिकारियों के निर्देश होंगे उन्हें भी शुरू करवा दिया जाएगा।
-चांदराम दहिया, स्टेशन अधीक्षक, जाखल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed