{"_id":"51d8bb01f14bd017b74e5bb5624fa4f7","slug":"lpg-leak-fire-woman-scorched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस के पाइप में रिसाव से लगी आग, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस के पाइप में रिसाव से लगी आग, महिला झुलसी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Tue, 25 Nov 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार मरला कॉलोनी में सोमवार सुबह गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिससे चूल्हे पर चाय बना रही एक महिला झुलस गई। उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत के चलते उसे हिसार रेफर कर दिया। वहीं, परिवार के लोगों ने आग लगे सिलेंडर को बाहर फेंक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
55 वर्षीय आशा रानी पत्नी महेन्द्र निवासी चार मरला कॉलोनी सोमवार सुबह रसोई घर में गैस चूल्हे पर चाय बना रही थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पाइप में लीकेज के कारण आग लग गई और आग ने तेज लपटे पकड़ ली, जिससे चाय बना रही आशा रानी के कपड़ों ने आग पकड़ ली। आशा के शोर मचाने पर परिवार के लोग रसाई की तरफ भागे और तुरंत सिलेंडर घर से बाहर फेंका दिया और फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं परिजनों ने झुलसी महिला को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन