{"_id":"690e364ab26c1d09530751d8","slug":"lovepreet-topped-in-long-jump-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-143317-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लंबी कूद में लवप्रीत रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लंबी कूद में लवप्रीत रही अव्वल
Fri, 07 Nov 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
महिला महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं,स्त्रोत महाविद्यालय
रतिया। शहीद दविंद्र सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में 13वीं दो-दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य परमजीत संधा ने की, जबकि खेल प्रभारी प्रो. जसबीर ने इसे सफलतापूर्वक संयोजित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुरेन्द्र कुमार, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, भूना ने ध्वजारोहण करके किया।
महाविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी प्रो. सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन कई खेलों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान खुशप्रीत कौर (बीए द्वितीय वर्ष), द्वितीय पवन (बीए प्रथम वर्ष) और तृतीय रेखा (बीए प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में खुशप्रीत कौर ने फिर प्रथम स्थान हासिल किया।
भाला फेंक में उषा (बीए प्रथम वर्ष) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में खुशप्रीत कौर, लंबी कूद में लवप्रीत (एमए हिन्दी प्रथम वर्ष) और गोला फेंक में रूबी (बीए द्वितीय वर्ष) विजेता रहीं। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र कुमार, प्रो. रीतु, प्रो. कृष्णलाल, प्रो. भरत कुमार, डॉ. बलकार सिंह, डॉ. स्वाती, डॉ. सैन कुमार, छात्राएं और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।