{"_id":"6797c240eb50911f4a0169d1","slug":"loss-of-lakhs-due-to-fire-in-inverter-and-battery-house-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-128453-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: इन्वर्टर-बैट्री हाउस में लगी आग से नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: इन्वर्टर-बैट्री हाउस में लगी आग से नुकसान
Mon, 27 Jan 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से दुकान में हुआ नुकसान। संवाद
टोहाना। शहर के रेलवे रोड स्थित कंबोज इन्वर्टर एवं बैटरी हाउस पर अचानक आग लगने से लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गांव पूर्णमाजरा निवासी राजेंद्र सिंह ने आठ साल पहले दुकान शुरू की थी। दोपहर के समय अचानक दुकान से धुंआ आना शुरू हुआ तो आग धीरे धीरे तेज हो गई जिसके बाद आसपास के दुकानदार जमा हो गए और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया।
घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई तो गाड़ी आई जिससे आग पर काबू पाया। राजेंद्र सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी थी। जिससे उसकी दुकान में रखें 40 इनवर्टर, आरओ सिस्टम, पंखे व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।