फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Loquor contract raided

नांगला में अवैध ठेके पर छापा, 1947 बोतल शराब बरामद

Mon, 28 Jun 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Loquor contract raided
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गांव नांगला में खेतों में चल रहे अवैध शराब ठेके पर छापा मारा। सीएम फ्लाइंग की टीम ने मौके से 1497 बोतल शराब बरामद की। आगामी कार्रवाई के लिए सदर पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के पास शिकायत आई थी कि गांव नांगला में खेतों में शराब ठेका अवैध रूप से चल रहा है और वहां शराब बेची जा रही है जिसके बाद सीएम फ्लाइंग इंचार्ज इंस्पेक्टर विक्रमजीत की टीम ने उक्त ठेके पर कार्रवाई करते हुए वहां से 1497 बोतल शराब बरामद की जिसमें 1251 बोतल देसी शराब, 98 बोतल अंग्रेजी शराब व 148 बोतल बीयर बरामद की। पुलिस ने मौके से कारिंदे कैलाश चंद को काबू किया जिससे पूछताछ की जा रही है कि वह किस ठेकेदार के अंडर काम कर रहा है। सीएम उड़नदस्ता टीम के इंचार्ज विक्रमजीत भादू ने बताया कि अवैध शराब बेचने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गांव नांगला में 1497 बोतल शराब बरामद की है। यहां पर विभाग की तरफ से कोई मान्यता प्राप्त ठेका नहीं है। यह ठेका अवैध रूप से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed