{"_id":"65f48d6ba4fdcce209014442","slug":"locks-of-three-shops-broken-on-budhlada-road-goods-and-cash-worth-lakhs-stolen-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-114306-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बुढलाडा रोड पर तीन दुकानों के ताले टूटे, लाखों का सामान व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बुढलाडा रोड पर तीन दुकानों के ताले टूटे, लाखों का सामान व नकदी चोरी
Fri, 15 Mar 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
चोरी होने की जानकारी देते हुए दुकानदार।
तिया। शहर के बुढलाडा रोड पर बीडीपीओ कार्यालय के पास चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ली। दुकानदारों को शुक्रवार सुबह दुकानों पर आने के बाद चोरी का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में स्वामी गारमेंट्स के संचालक राजकुमार मोंगा ने बताया कि वह वीरवार रात्रि को दुकान बंद करके गया था। सुबह आकर देखा तो उसकी दुकान के शटर के ताले टूटे हुए थे। शटर उठाकर देखा तो दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा था। चेक किया तो पता चला कि दुकान से 45000 रुपये के कपड़े व अन्य सामान और गल्ले से करीब 1800 की नकदी गायब मिली। वहीं, तनेजा किरयाणा स्टोर के संचालक कृष्ण तनेजा ने बताया कि चोर उसकी दुकान में रखे 13 किलो काजू, 8 किलो बादाम, 10 किलो देसी घी व गल्ले से पड़ी 3000 की नकदी चुरा ले गए।
वहीं, इसी दुकान के सामने स्थित भूपेंद्र ट्रेडिंग कंपनी के संचालक भूपेंद्र ने बताया कि वह करियाना के सामान का थोक विक्रेता है। उसका रात को भी काफी सामान आया था, लेकिन सुबह आकर देखा तो ताले टूटे हुए थे और हजारों रुपये का सामान गायब था। पुलिस टीम ने मौके पर आकर जांच की। शहर के मुख्य रोड पर चोरियों की घटना होने के चलते दुकानदारों में भारी रोष है। शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है।