फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Locks of five shops broken in Bhattu Mandi, cash stolen from two

Fatehabad News: भट्टू मंडी में पांच दुकानों के ताले टूटे, दो से चुराई नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Locks of five shops broken in Bhattu Mandi, cash stolen from two
भट्टू कलां। भट्टू मंडी में वीरवार सुबह पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोर दो दुकानों से 15 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। भट्टू मंडी में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के रोषस्वरूप केमिस्ट एसोसिएशन व लैब एसोसिएशन ने थाने में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान दीपक बेनीवाल ने कहा कि वीरवार को बैखौफ होकर एक व्यक्ति सुबह पांच दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे गया। उन्होंने बताया कि उनकी बेनीवाल मेडिकल हाल के नाम से हिसार रोड पर दुकान है, जिसका एक सप्ताह में दूसरी बार ताला टूटा है। श्याम बूट हाऊस के मालिक जयप्रकाश ने बताया कि उनकी दुकान का ताला तोड़ चोर दस हजार की नकदी चुरा ले गया। शर्मा मिष्ठान भंडार के संचालक शिवचरण शर्मा ने बताया कि उनकी दुकान से पांच हजार की नकदी चोरी हुई है। वहीं, गोल्डी बैग हाउस के संचालक प्रथम महिपाल ने बताया कि उसकी व गाबा आंखों का अस्पताल का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया। ताला जाम होने से खुल नहीं पाया।
विज्ञापन

इस मौके पर रामनिवास, कमल गोयल, विजय सिंह, अंकित कुमार, मनोज सोनी, राजकुमार, मदनलाल शर्मा, मनोज कुमार, लक्ष्य गर्ग, जय सिंह, उम्मेद सिंह, अमित सिंह, शिवकुमार भारी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

दो दिन का दिया अल्टीमेटम

दुकानों पर हुई इन घटनाओं के रोषस्वरूप केमिस्ट एसोसिएशन व लैब एसोसिएशन ने थाने में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया। केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान दीपक बेनीवाल व लक्ष्य गर्ग ने कहा कि पुलिस से बैखौफ होकर जहां यहां नशाखोरी को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं चोरी की लगातार घटनाओं में इजाफा हुआ है। पुलिस ने यदि दो दिन में इन चोरी की घटनाओं के आरोपी को काबू नहीं किया तो रोष स्वरूप केमिस्ट एसोसिएशन व लैब एसोसिएशन हड़ताल कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed