फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Livestock owner alleges three buffaloes died after drinking contaminated pond water; demands an inquiry

Fatehabad News: पशुपालक का आरोप- तालाब का दूषित पानी पीने से गई तीन भैंसों की जान, जांच की मांग

Mon, 03 Aug 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Livestock owner alleges three buffaloes died after drinking contaminated pond water; demands an inquiry
गांव समैन में तालाब में मरी मछलियां संवाद
समैन। गांव समैन में कृष्णा तालाब का गंदा पानी पीने से तीन भैंसों की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से पशुपालकों में रोष है। पशुपालकों ने तालाब के पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है।
विज्ञापन

पशुपालक मंजीत ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी भैंस को पानी पिलाने के लिए कृष्णा तालाब पर लेकर गया था। भैंस ने तालाब का पानी पीया और कुछ देर बाद अचानक गिर गई। उसके मुंह से सफेद पानी निकलने लगा और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मंजीत ने आरोप लगाया कि तालाब में मछली पालन किया जा रहा है। इसमें काफी मछलियां मर चुकी हैं। इस कारण तालाब का पानी दूषित हो गया है और दुर्गंध भी फैल रही है। उन्होंने कहा कि इसी दूषित पानी के कारण भैंस की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालक प्रवीण, सुमित, जोगी, राहुल, नन्हा, जनाब, सोनी, सुनील, हृदय राम, अजय और दलबीर ने बताया कि तीन दिन पहले भी इसी तालाब का पानी पीने से दो भैंसों की मौत हो चुकी है। पशुपालकों ने प्रशासन से तालाब के पानी की जांच करवाने और समस्या का समाधान करने की मांग की है।

-------
तालाब में मछलियां मरी पड़ी हैं। इन मृत मछलियों से पानी जहरीला हो जाता है। इसे पीने से पशु की मौत तक हो सकती है। गांव के लोगों ने उन्हें बताया है कि मछलियों पर कोई केमिकल डाला गया है जिसकी जांच के बाद ही पुष्टि हो सकती है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पशु पालक ने कोई लिखित में शिकायत नहीं दी है।
- रामफल नैन, पशु चिकित्सक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed