{"_id":"83314e53ca8dbaccf4272f625e7aedff","slug":"live-in-relationship-rape-divorce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव इन पार्टनर ने किया रेप!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव इन पार्टनर ने किया रेप!
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Tue, 30 Sep 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिव इन रिलेशनशिप में बच्चा होने के बाद जब महिला ने जमींदार पर शादी के लिए दबाव बनाया तो जमींदार ने महिला को घर से निकाल दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर जमींदार को गिरफ्तार कर लिया है। लिव इन रिलेशनशिप की जानकारी मिलने पर महिला का पति उसको पहले ही तलाक दे चुका है। पहले से महिला एक बच्चे की मां है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवती की शादी 2002 में हुई थी। उसके पति को गांव झलनियां में विष्णु जमींदार के पास काम मिला तो वह अपने परिवार के साथ वहीं रहने लगा।
विज्ञापन
महिला के अनुसार जमींदार उसके घर आने जाने लगा। कई बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसके पति को हिसार में काम मिल गया और वह कभी-कभी घर आने लगा।
इस दौरान भी जमींदार उसके घर आता जाता रहा। गर्भ ठहरने का पता चलने पर महिला के पति ने उसको अपनाने से मना कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर जमींदार ने उसका पति से तलाक करवा दिया।
महिला ने बताया कि तलाक के बाद विष्णु उसको शादी का झांसा देता रहा और उसके साथ दुराचार करता रहा। इस दौरान उसका बच्चा भी हुआ। महिला ने आरोप लगाया है कि 22 सितंबर को जमींदार उसे हिसार के एक होटल में ले गया। वहां उसने साथ शारीरिक संबंध बनाया।
जब उसने शादी के लिए कहा तो जमींदार ने उसने शादी से मना कर दिया। महिला ने बताया कि जमींदार पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। जमींदार द्वारा शादी से मना करने पर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक पर दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर भादस. 376(2) (एन) के तहत मामला दर्ज कर विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है।