फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Liquor being smuggled to Gujarat hidden in an oil tanker seized

Fatehabad News: तेल के टैंकर में छिपाकर गुजरात भेजी जा रही शराब पकड़ी

Fri, 24 Jan 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 24 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Liquor being smuggled to Gujarat hidden in an oil tanker seized
फतेहाबाद में पुलिस द्वारा पकड़ी गई टैंकर से शराबस्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार दोपहर 12 बजे तेल के टैंकर से शराब की 900 पेटियां बरामद की हैं। शराब की पेटियों को पंजाब से गुजरात के भुज भेजा जा रहा था। पुलिस ने मौके से टैंकर चालक मनोज निवासी बाड़ेमर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शराब की पेटियों को टैंकर में से निकलवा कर गिनती करने की कार्रवाई शुरू की है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। बरामद हुई बोतलें अंग्रेजी शराब की हैं। जिसमें अलग-अलग चार ब्रांड हैं। पुलिस टीम को सूचना मिली कि भारी मात्रा में शराब पंजाब से गुजरात सप्लाई की जा रही है। शराब की अवैध रूप से सप्लाई करने के लिए टैंकर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस पर टीम ने गांव बड़ोपल के पास नाका लगा दिया। इस दौरान सिरसा की तरफ से आ रहे तेल के टैंकर को रुकवा कर जांच की गई। जांच में टैंकर से शराब की पेटियां बरामद हुई। पूछताछ में चालक मनोज ने बताया कि वह ये पेटियां फाजिल्का से लाया था और इन्हें गुजरात ले जाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर में से पेटियां निकालने में छूटे पसीने :
टैंकर राजस्थान नंबर का है। शराब की पेटियों को टैंकर में से बाहर निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। टैंकर के ऊपर से संकरा रास्ता बना हुआ था।

गुजरात के भुज ले जा रहे थे शराब
पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई अंग्रेजी शराब की बोतलें चार-चार अलग-अलग ब्रांड की है। इन पेटियों पर फॉर सेल इन पंजाब ओनली भी लिखा है। यानि की सिर्फ इन्हें पंजाब में ही बेचा जा सकता है, बावजूद इसके इन्हें गुजरात में सप्लाई किया जा रहा था। इसके पीछे बड़े सप्लायरों का हाथ हो सकता है। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि शराब की पेटियों को अभी बाहर निकाला जा रहा है इसके बाद ही गिनती शुरू होगी। फिलहाल पूछताछ में चालक ने ये ही बताया कि उसे सप्लाई लेकर गुजरात जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed