फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Light and cleanliness problems in five cities of the district, most complaints on GRS portal

Fatehabad News: जीआरएस पोर्टल पर सबसे ज्यादा लाइट-सफाई न होने की शिकायतें

Sun, 10 Aug 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 10 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Light and cleanliness problems in five cities of the district, most complaints on GRS portal
अव्यवस्थाफतेहाबाद के भट@टू रोड पर सड़क के बीच बैठे बेसहारा पशुसंवाद
फतेहाबाद। नगर निकाय की शिकायत निवारण प्रणाली यानि जीआरएस प्रणाली पर लोग सबसे ज्यादा स्ट्रीट लाइट खराब, डोर टू डोर कचरा उठान न होने की शिकायतें कर रहे हैं। फतेहाबाद और टोहाना शहर में सबसे ज्यादा शिकायतें पोर्टल पर दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन


टोहाना में स्ट्रीट लाइट खराब होने की तो फतेहाबाद में समय पर डोर टू डोर कचरा उठान न होने की शिकायतें लोगों ने सबसे ज्यादा की हैं। पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक कुल 514 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें से 417 का समाधान किया जा चुका है। फतेहाबाद में इन सात माह में 227 तो टोहाना शहर में 217 शिकायतें दर्ज हुई हैं। भूना में 50, रतिया में 19 और जाखल में 1 शिकायत दर्ज हुई है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के अनुसार शहरों में स्ट्रीट लाइट, शौचालयों में सफाई न होने और डोर टू डोर कचरा उठान न होने की शिकायतों के लिए नगर निकाय ने एप जारी किया हुआ है। इन एप पर जनता अपनी शिकायत दे सकती है। जिसके बाद से आमजन अपनी शिकायतें इन पर दर्ज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

पोर्टल पर आईं शिकायतों की स्थिति

शहर लाइट सफाई कचरा उठान

फतेहाबाद 68 72 30

टोहाना 105 27 53

रतिया 7 1 7

जाखल 0 1 0

भूना 33 2 5

-

कचरा उठान अधूरा, डंपिंग साइटों से समय पर नहीं उठ रहा कचरा

शहर फतेहाबाद में सफाई न होने की पोर्टल पर 72 और डोर टू डोर कचरा उठान न होने की 30 शिकायतें आई हैं। हकीकत यह है कि अप्रैल माह से शहर में डोर टू डोर कचरा उठान व्यवस्था के मुताबिक नहीं हो रहा है। शहर की बाहरी क्षेत्र की कॉलोनियों में शिकायतों के बाद कचरा उठान गाड़ी पहुंच रही है। यहां तक कि डंपिंग प्वाइंट पर नगर परिषद न तो डस्टबिन रख पाया है और न समय पर उठान हो रहा है।

-

40 फीसदी तक तिरंगा लाइटें खराब, नोटिस का चल रहा खेल

शहर फतेहाबाद में नगर परिषद प्रशासन ने दो साल पहले तिरंगा लाइटें लगवाई थी। इनमें से 40 फीसदी तक पूरी तरह से खराब हो चुकी है। करीब 20 फीसदी आधी-अधूरी चल रही हैं। उस समय शहर में 20 लाख की लागत ये ये लाइटें लगी थीं। तीन साल की गारंटी होने के बाद भी एजेंसी ने खराब लाइटों को ठीक नहीं करवाया है। हालात ये है कि नगर परिषद एजेंसी के साथ नोटिस भेजकर औपचारिकता कर रहा है।

-

सड़कों पर पशु, व्यवस्था बदहाल

नगर निकाय के निर्देश के बाद भी शहर फतेहाबाद बेसहारा मुक्त नहीं हो रहा है। हालात ये है कि पिछले 15 दिनों में पशुओं की संख्या बढ़ी है। शहर के बीघड़ रोड, भट्टू रोड, भूना रोड, रतिया रोड पर रात के समय 50 से ज्यादा पशुओं का जमावड़ा रहता है। ये हालात तब है जब नगर परिषद ने एजेंसी को इनको पकड़ने के लिए ठेका दे रखा है। अधिकारी दावा कर रहे है कि शहर में पशु पकड़े जा रहे हैं।

----
फतेहाबाद शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान जारी है। एजेंसी को निर्देश दिए गए है कि 31 अगस्त तक अगर शहर को बेसहारा पशु मुक्त नहीं किया तो भुगतान नहीं होगा। वहीं ग्रीवेंस में आने वाली शिकायतों को समय पर निपटाया जा रहा है।

- राजेंद्र सोनी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed