फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   life is one, please obey the traffic rules

जिंदगी न मिलेगी दोबारा, फोलो ट्रैफिक रूल्स

Mon, 11 Jan 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 11 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरूआत समिति ने एक जागरूकता लघु नाटिका जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का मंचन भी किया। जिले में 10 से 16 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। अभियान के तहत आज रोडवेज के कर्मचारियों व अधिकारियों को भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन


नियमों के पालन से दुर्घटनाओं में होगी कमी: नरेन्द्र पाल
नरेन्द्र पाल ने बताया कि भारत में भी प्रति घंटा 15 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मर रहे हैं जो चिंतनीय है। ट्रैफिक नियमों को अपनाकर इस पर अंकुश लगाना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये लापरवाही के कारण होता है जैसे शराब पीकर वाहन चलाना, तेज रफ्तार, उतावलापन, गति सीमा को तोड़ना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बातें करना, ओवरटेक करना, ओवर लोडिंग करना और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री पाल ने शुरूआत संस्था के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए नाटक की सराहना की और कलाकारों को बधाई दी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए धार्मिक, सामाजिक व आम जन पूर्ण रूप से सहयोग भी लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्कूल तथा कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है।

बच्चे होंगे जागरूक तो बड़ों को बताएंगे नियम-डीईओ

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा ने आरटीए व जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि बच्चे यातायात नियमों की जानकारी लेंगे तो वे अपने अभिभावकों को बताएंगे वहीं आम लोगों को भी यातायात नियमों बारे जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा नामक पुस्तकें भी वितरित की गई। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य हरिविंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे और बच्चों से आह्वान किया कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।

लघु नाटिका का मंचन शुरूआत संस्था के सदस्य राजीव रंजन के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर सभी कलाकारों ने जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


इस अवसर पर कलाकार राकेश शर्मा, ज्योति, रीतू, सरिता, राहूल, विवेक, मोहित, रविंद्र, दीपांश, पंकज, सागर, आसिफ खांन सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे व स्कूल स्टाफगण उपस्थित थे।

रोडवेज महा प्रबंधक कार्यालय परिसर में चालकों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें ट्रैफिक नियमों को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जीएम रोडवेज लेखराज, एसपीओ राजबीर सिंह, निरीक्षक रिछपाल सिंह, हेतराम, रैडक्रॉस से दलबीर सिंह ने भी सड़क सुरक्षा सप्ताह में अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed