फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Life affected by heat, youth taking risky jumps in canals

Fatehabad News: गर्मी से जन जीवन प्रभावित, नहरों में जोखिम भरी छलांग लगा रहे युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Life affected by heat, youth taking risky jumps in canals
फतेहाबाद। जिले में लगातार बढ़ते तापमान के कारण इन दिनों भीषण गर्मी कहर का जारी है। गर्मी बढ़ने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नहरों में नहाने पहुंच रहे हैं, इनमें युवाओं और किशोरों की संख्या अधिक है जो अपनी जान जोखिम में डालकर नहरों में छलांग लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण अब रातें भी गर्म हाेने लगी हैं, उस कारण लोग चैन सो भी नहीं पा रहे है। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा छाने लगा है ,तो गर्मी से राहत देने के लिए लोग राहगीरों को ठंडा पानी और जलजीरे की छबीलें लगा रहे हैं। वहीं बढ़ती गर्मी के कारण बिजली के कट बार-बार लग रहे हैं।
विज्ञापन

ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ी मांग
शहर के हर चौक व चौराहे पर गन्ने का रस बेचने वाले, कोल्ड ड्रिंक्स विक्रेता, जूस विक्रेता व नींबू शिकंजी बेचने वालों के यहां ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। वहीं बच्चों व युवाओं को आइसक्रीम अपनी ओर खींच रही है। लस्सी व कोल्ड ड्रिंक की बिक्री होने से दुकानदार खुश हैं। वहीं लोग सत्तू व नीबू शरबत का भी खूब सेवन कर रहे हैं। बाजार में खीरा, ककड़ी व तरबूज भी लोगों की पसंद बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोड़िया खेड़ा में नहर के किनारे नहाने वालों का जमावड़ा
बढ़ते तापमान में युवा गर्मी से निजात पाने व मौज मस्ती करने के लिए नहर में नहा रहे हैं। वह युवा व किशोर भी नहर में छलांग लगा रहे हैं जो तैरना नहीं जानते। फतेहाबाद से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव भोड़िया खेड़ा नहर के किनारे नहाने वालों का जमावड़ा रहता है। जिसमें हर रोज सैकड़ों युवा और किशोर जोखिम भरी छलांग रहे हैं। जिसके कारण कभी भी हादसा हो सकता है, मगर फिर भी प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

कोट
प्रदेश में मौसम आमतौर पर 29 मई तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है और गर्म पश्चिमी हवाएं अर्थात लू चलने की संभावना है। वहीं तापमान बढ़ने से बीच-बीच में हल्के बादल तथा धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।
-डॉ. मदनलाल खीचड़, विभागाध्यक्ष कृषि विश्वविद्यालय हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed