फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   License suspended of firm sending DAP fertilizer to Rajasthan

डीएपी खाद राजस्थान भेजने वाले फर्म का लाइसेंस सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
License suspended of firm sending DAP fertilizer to Rajasthan
गोदाम में जांच करते कृषि विभाग के अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
भट्टू कलां। डीएपी खाद को राजस्थान ले जाने के मामले में कृषि विभाग ने भट्टू की फर्म गर्ग खाद भंडार का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। भट्टू मंडी से कैंटर में भरकर राजस्थान भेजे गए 100 बैग डीएपी खाद के मिलने के मामले में कृषि विभाग के अधिकारियों ने वीरवार को फर्म के गोदाम पर जांच की और खाद के सैंपल लिए।
विज्ञापन

कृषि विभाग के गुणवत्ता अधिकारी ओमप्रकाश, एसडीओ भीमसिंह व अन्य कर्मचारियों ने फर्म के गोदाम की सील खोल कर इसकी जांच की। टीम ने मौके पर करीब 2500 बैग डीएपी, करीब चार हजार यूरिया खाद के बैग व कुछ अन्य किस्म की खाद व अन्य सामान रखा पाया। गुणवत्ता अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि गर्ग खाद भंडार के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया है। गोदाम से खाद के सैंपल लिए गए है। इसमें करीब 2500 बैग डीएपी, चार हजार यूरिया खाद के बैग व अन्य सामान रखा हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भट्टू मंडी से मंगलवार को एक कैंटर में डीएपी खाद भरकर राजस्थान भेजी जा रही थी। जिस पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ के नेतृत्व में पुलिस ने राजस्थान सीमा के समीप गांव जांडवाला बागड़ के पास कैंटर को डीएपी खाद सहित पकड़ लिया। मौके पर पुलिस को खाद संबंधी कागजात नहीं मिले। इस मामले में राजस्थान के दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed