फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Library will be built in every village of Tohana area: Babli

टोहाना क्षेत्र के हर गांव में बनेगा पुस्तकालय : बबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Library will be built in every village of Tohana area: Babli
गांव चंद्रावल में ग्रामीणों को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/भूना। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का कहना है कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में पुस्तकालय बनाए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिल सके। प्रदेश सरकार हर वर्ग और क्षेत्र के विकास पर जोर दे रही है। सरकार ग्रामीण विकास को लेकर कृत संकल्पित है।
विज्ञापन

मंत्री टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव जांडली कलां, चंद्रावल, टिब्बी में ग्रामीणों द्वारा आयोजित किए गए अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उनके निराकरण के भी निर्देश दिए। मंत्री बबली ने कहा कि ग्रामीण विकास पर जोर देते हुए सरकार ने अभी हाल में ही इसके लिए निर्धारित बजट में बढ़ोतरी की है। ग्रे वाटर मैनेजमेंट के तहत पहले चरण में प्रदेश के 3400 गांवों के जोहड़ों के कायाकल्प की योजना बनाई गई है। विधानसभा टोहाना के 30 गांवों में इस योजना के तहत काम होगा। ग्रे वाटर मैनेजमेंट के तहत गांवों के तालाबों का पानी सिंचाई के लिए उपयोग करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर विनोद बबली, मनोज बबली, अजय सिंधु, राजु, सुशील बिश्नोई, कुलदीप बिश्नोई, जिले सिंह, सुदामा, रमेश कुमार, रोहताश, कुलदीप सहारण, सुशील सहारण, भजनलाल सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की सभी नालियों और गलियों को पक्का किया जाएगा
विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों की मांग अनुरूप नई परियोजनाओं के लिए भी प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं, जिनको मंजूरी दिलवाकर शुरू करवाया जाएगा। गांव की सभी नालियों और गलियों को पक्का किया जाएगा, लेकिन विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक करवाने के लिए गांव के लोगों का सहयोग भी जरूरी है। सभी गांवों में स्कूलों और सार्वजनिक सरकारी भवनों का नवीनीकरण और सुंदरीकरण करवाया जाएगा, इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed