फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Library Bachao Sangharsh Samiti raised the issue in front of MP Kumari Selja

Fatehabad News: लाइब्रेरी बचाओ संघर्ष समिति ने सांसद कुमारी सैलजा के सामने रखा मुद्दा

Wed, 18 Jun 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 18 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Library Bachao Sangharsh Samiti raised the issue in front of MP Kumari Selja
जिला पुस्तकालय की जगह को लेकर सांसद के सामने मांग रखते हुए लाइब्रेरी बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य
फतेहाबाद। जिला पुस्तकालय के स्थानांतरण का विवाद जारी है। लाइब्रेरी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक मोहन लाल नारंग और सह-संयोजक हरदीप सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने सांसद कुमारी सैलजा से पुराना बस स्टैंड स्थित रेस्ट हाउस में मुलाकात की मुद्दे पर चर्चा की।
विज्ञापन

समिति सदस्यों ने सांसद से पुराना एसडीएम निवास की जगह जिला पुस्तकालय के लिए दिए जाने की मांग रखी। नारंग ने सांसद सैलजा और विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया व पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह को बताया कि संघर्ष समिति के दबाव में जिला पुस्तकालय को शहर में स्थानांतरित तो कर दिया गया, लेकिन जिस बाल भवन में इसे अस्थायी रूप से चलाया जा रहा है, वहां न तो पुस्तकें उपलब्ध हैं और न ही अन्य सुविधाएं।
विज्ञापन

बीडीओ ब्लॉक वाली लाइब्रेरी में रोजाना 60-70 युवा पढ़ने के लिए आते थे, जबकि अब बाल भवन में केवल 15-20 युवा ही आ रहे हैं। इतना ही नहीं, जिला पुस्तकालय के सदस्यों के पुस्तक इश्यू कराने के अधिकार भी फिलहाल खत्म कर दिए गए हैं, जिससे पाठकों को काफी परेशानी हो रही है। समिति ने सांसद के सामने दो प्रमुख मांगे रखी, जिसके अंतर्गत पुस्तकालय को अस्थायी रूप से पंचायत भवन में उचित संसाधनों सहित शिफ्ट किया जाए और पुराने एसडीएम निवास में जिला पुस्तकालय के लिए स्थायी रूप से जमीन आवंटित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही समिति ने सांसद से अनुरोध किया कि वे बाल भवन में संचालित अस्थायी लाइब्रेरी का स्वयं दौरा करें और वहां की वास्तविक स्थिति का अवलोकन करें। सांसद ने समिति की आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगी। इस मौके पर समिति के सदस्य गुलबहार सिंह, एडवोकेट सुशील कुमार, भगवान सिंह भ्याना, जसवीर सिंह भ्याना, नागरिक मंच के कन्वीनर राजीव सेतिया आदि मौजूद रहे।

-
सीएम घोषणा में शामिल हैं प्रोजेक्ट
पिछले 12 वर्षों से फतेहाबाद की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं व प्रबुद्ध नागरिक स्थायी पुस्तकालय भवन की मांग कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया था, लेकिन जिला प्रशासन की उदासीनता के चलते इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed