फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Leave of fire brigade personnel cancelled, doctors will remain posted in the hospital even at night

Fatehabad News: दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द, अस्पताल में रात को भी तैनात रहेंगे चिकित्सक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Leave of fire brigade personnel cancelled, doctors will remain posted in the hospital even at night
फतेहाबाद में रेडिमेंट गारमेंटस से खरीदारी करतीं महिलाएं।
फतेहाबाद। जिलावासी दिवाली पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए तैयार हैं। प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग व दमकल विभाग भी अलर्ट मोड पर रखे गए हैं। बिजली की सुचारू आपूर्ति के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। बाजार में लोगों को रिझाने के लिए व्यापारी तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। वहीं शहर के घर व प्रतिष्ठान रंगी-बिरंगी लड़ियों से सजे धजे नजर आए।
विज्ञापन

दिवाली पर्व पर किसी अनहोनी से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा है। दिवाली की रात को भी नागरिक अस्पताल में आंखों, चमड़ी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी व फिजिशियन तैनात रहेंगे। साथ ही उनका सहयोगी स्टाफ भी अस्पताल में मौजूद रहेगा। एसएमओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि दिवाली की रात तक कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभाएंगे। वहीं दमकल विभाग के मुख्य फायर ऑफिसर सुमेश कुमार ने बताया कि दिवाली को लेकर सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। दिवाली की रात को 12-12 घंटे की दो शिफ्टों पर 30 कर्मचारी तैनात रहेंगे। वहीं दो कर्मचारी कार्यालय में फोन आदि सुनने के लिए मौजूद रहेंगे। जिले में बिजली की सुचारू आपूर्ति के लिए निगम ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। बाजारों में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। शहर के जवाहर चौक, फव्वारा चौक, चार मरला कॉलोनी में पुलिस ने अवरोधक लगातार बड़े वाहनों की एंट्री बंद की हुई है। बाजारों में महिला व पुरुष बल तैनात रहा। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मचारी शरारती तत्वों पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन


दिवाली पर लैपटॉप व मोबाइल खरीदने का चलन बढ़ा
इस बार दिवाली पर कपड़ों से लेकर शूज, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, मोबाइल, कंप्यूटर व सोने-चांदी के गहनों तक के ब्रांडेड आइटम की डिमांड बढ़ी है। पिछले कुछ वर्षों में दिवाली पर लैपटॉप व मोबाइल खरीदने का चलन बढ़ा है। बाजार में इस बार ब्रांडेड कंप्यूटर्स व लैपटॉप की डिमांड ज्यादा बताई जा रही है। युवाओं में सबसे ज्यादा क्रेज स्टाइलिश बाइक को लेकर है। हीरो, होंडा, बजाज आदि कई कंपनियों ने बाजार में स्टाइलिश बाइक की रेंज उतारी है। बेहतर माइलेज के साथ साथ लुक पर युवाओं का ज्यादा ध्यान है। शहर में सभी कंपनियों के शो-रूम सज चुके हैं और तरह तरह की बाइक इनमें देखी जा सकती है। इलेक्ट्राॅनिक उत्पादों की भी इस बार काफी मांग रही है। शहर के सभी इलेक्ट्राॅनिक के शोरूम सजे धजे दिखाई दिए। लोग इस बार एलईडी, वाशिंग मशीन, इलेक्ट्रिकल कैटल की अधिक खरीद की है। व्यापारियों के अनुसार इस बार एलईडी की डिमांड सर्वाधिक है। इसके अलावा डबल डोर फ्रिज व अत्याधुनिक वॉशिंग मशीन की भी डिमांड है। इस वर्ष सोने व चांदी के दामों में काफी तेजी है इसके बावजूद आमजन में उत्साह है। व्यापारी भी उत्साहित है और सर्राफा व्यापारियों को उम्मीद बंधी है कि इस बार सोने व चांदी में तेजी के बावजूद आभूषणों की बिक्री अधिक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिवाली का मुहूर्त
सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त : शाम 5:40 से रात्रि 8.16 तक।
घर पूजा मुहूर्त : शाम 5:41 से रात्रि 8:57 तक।
दुकान, ऑफिस व कारखानों लिए : दोपहर सवा एक बजे से 2:58, शाम 5:41 से रात्रि 8:57 तक।
स्थिर लग्न : शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक।

आपातकाल में इन नंबर संपर्क कर सकते हैं शहरवासी
दमकल : 112
स्वास्थ्य : 112
पुलिस : 112
दमकल : 01667220190
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed