फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Leave of city council employees canceled, property ID will be linked to PPP

Fatehabad News: नगर परिषद कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, प्रॉपर्टी आईडी को पीपीपी से करेंगे लिंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Leave of city council employees canceled, property ID will be linked to PPP
नगर परिषद में गृहकर शाखा
फतेहाबाद। नगर निकाय प्रॉपर्टी आईडी को परिवार पहचान पत्र से लिंक कर रहा है। जिले में 30 फीसदी प्रॉपर्टी आईडी पीपीपी से लिंक नहीं हुई है। अब दो दिन नगर परिषद कर्मचारी प्रॉपर्टी आईडी को मोबाइल एप के जरिये पीपीपी से लिंक करेंगे। नगर परिषद फतेहाबाद ने गृहकर शाखा के कर्मचारियों की छुट्टी को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में 48811 प्रॉपर्टी हैं और इसमें से 68.86 प्रॉपर्टी मालिक को परिवार पहचान पत्र से लिंक किया गया है। नगर निकाय अधिकारियों की माने तो पीपीपी के माध्यम से एक क्लिक पर ही मालिक की जानकारी मिल पाएगी। पीपीपी से पता चल पाएगा कि कितनी प्रॉपर्टी है और कहां पर है। नगर परिषद फतेहाबाद में करीब 29 हजार प्रॉपर्टी आईडी हैं। लेकिन पोर्टल पर अभी तक 15627 प्रॉपर्टी का डाटा ही अपलोड हुआ है। इसमें 71.01 फीसदी प्रॉपर्टी को ही पीपीपी से लिंक किया गया है।
विज्ञापन


ये है जिले के शहर में प्रॉपर्टी की स्थिति
शहर प्रॉपर्टी पीपीपी से लिंक
भूना 6438 73.47%
फतेहाबाद 15627 71.01%
जाखल 2881 71.29%
रतिया 8053 52.72%
टोहाना 16146 74.96%
कोट
प्रॉपर्टी आईडी को परिवार पहचान पत्र से लिंक किया जा रहा है। जो प्रॉपर्टी अभी तक लिंक नहीं हुई है उसे दो दिन मोबाइल एप के जरिये कर्मचारी लिंक करेंगे। कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed