फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Layer of smoke started appearing early in the morning, burning sensation felt in eyes

Fatehabad News: सुबह-सुबह छाने लगी धुएं की परत, आंखों में महसूस हुई जलन

Fri, 13 Oct 2023 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 13 Oct 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Layer of smoke started appearing early in the morning, burning sensation felt in eyes
फतेहाबाद के सेक्टर-10 क्षेत्र में सुबह प्रदूषण की परत के बीच निकलता सूर्य। 
फतेहाबाद।
विज्ञापन

पराली जलाने का असर अब वातावरण पर दिखने लगा है। सुबह-सुबह प्रदूषित धुएं की परत छाने लगी है। वहीं, नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स की वेबसाइट के अनुसार प्रदूषण स्तर खराब स्थिति की ओर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को शाम के समय एक्यूआई 187 तक दर्ज किया गया। यह वायु गुणवत्ता सूचकांक की मध्यम स्थिति है। मगर इसमें भी सांस के रोगियों को परेशानी होती है। सुबह सैर पर जाने वाले लोगों को आंखों में जलन महसूस हुई।

गौरतलब है कि शुक्रवार को छह जगहों पर पराली में आग लगाने की लोकेशन मिली है। जिले में अब तक पराली जलाने के 53 मामले सामने आ चुके हैं। जिसके आधार पर कृषि विभाग ने किसानों से करीब 55 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। टोहाना के एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने पराली जलाने के मामले ज्यादा होने पर कृषि पर्यवेक्षक, गांव समैन के पटवारी, ग्राम सचिव व ग्राम स्तर की निगरानी टीम को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

15 सितंबर से अब तक पराली जलाने के मामले
2021 : 16
2022 : 4
2023 : 53



एक्यूआई की इस तरह रहती है स्थिति
0 से 50 अच्छी
51 से 100 : संतोषजनक
101 से 200 : मध्यम
201 से 300 : निम्न क्वालिटी
301 से 400 : बेहद निम्न क्वालिटी
401 से 500 : गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed