{"_id":"66df549961a63a18f30485f6","slug":"lawyers-across-the-state-including-fatehabad-will-keep-their-work-suspended-for-seven-days-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-122100-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फतेहाबाद सहित राज्यभर के वकील सात दिन रखेंगे कार्य निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फतेहाबाद सहित राज्यभर के वकील सात दिन रखेंगे कार्य निलंबित
Tue, 10 Sep 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जींद में डीएसपी गीतिका जाखड़ व वकीलों के बीच हुए विवाद को लेकर फतेहाबाद के वकील सात दिनों तक कार्य निलंबित रखेंगे। इस दौरान जहां वकील अदालतों में पेश नहीं होंगे, वहीं अदालतों में लगी आगामी तारीखों पर पेशी के लिए प्रॉक्सी काउंसिल पेश होंगे। वकील पुलिस के केस भी नहीं लड़ेंगे और ब्रीफ वापस लौटा देंगे। इस संबंध में सोमवार को जिला बार एसोसिएशन की बैठक प्रदीप बेनीवाल की अध्यक्षता में हुई।
जानकारी देते हुए बार सचिव कमलेश वशिष्ठ ने बताया कि कार्य निलंबन के दौरान नोटरी व शपथ आयुक्त पुलिस की ओर से अदालतों में दिए जाने वालों शपथपत्रों को प्रमाणित नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर जींद बार में वकीलों की राज्यस्तरीय बैठक हुई थी, जिसकी अध्यक्षता फतेहाबाद बार के अध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल ने की थी। बैठक में फैसला लिया गया था कि राज्यभर के वकील सात दिन के लिए कार्य निलंबित करेंगे।
प्रधान प्रदीप बेनीवाल ने बताया कि 10 दिन पहले जींद महिला पुलिस थाने में एएसआई नीलम के साथ जींद बार एसोसिएशन के प्रधान राकेश मलिक व एक अन्य साथी का विवाद हो गया था। इसको लेकर वकील एसपी सुमित कुमार से मिले तो उन्होंने डीएसपी गीतिका जाखड़ के पास भेज दिया। उन्होंने बताया कि गीतिका जाखड़ ने वकीलों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें कुछ देर तक बंधक बना लिया। उन्होंने बताया कि वकीलों की मांग है कि गीतिका जाखड़ का तबादला कर उन्हें निलंबित किया जाए। प्रदीप बेनीवाल ने बताया कि यदि सरकार उनकी मांग मान लेती है तो कार्य निलंबन वापस लिया जा सकता है। वकीलों ने प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि डीएसपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वकील भूख हड़ताल करेंगे। उल्लेखनीय है कि फतेहाबाद की अदालतों में इस मामले को लेकर पिछले तीन दिनों से कामकाज ठप है। सोमवार को नोटरी भी पूर्ण रूप से बंद रही।