फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lawrence Bishnoi gang associate Yudhveer Singh is a resident of Fatehabad district

Haryana: फतेहाबाद जिले का निवासी है लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सहयोगी NIA की गिरफ्त में आया युद्धवीर सिंह

Sun, 21 May 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/भूना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/भूना (हरियाणा) Updated Sun, 21 May 2023 12:39 AM IST
सार

शुरुआती दौर में खुफिया तंत्र के समक्ष युद्धवीर उर्फ साधु के भूना थाना क्षेत्र से होने की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों की संगत में आ गया।

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi gang associate Yudhveer Singh is a resident of Fatehabad district
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की गिरफ्त में आया आरोपी युद्धवीर सिंह उर्फ साधु हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव जांडवाला सोतर का निवासी है। फिलहाल वह फतेहाबाद शहर में ही मॉडल टाउन इलाके में रहता था। किसी न किसी के जरिये वह लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों की संगत में आ गया। इस कारण वह हथियार भी रखने लगा था।

विज्ञापन


एनआईए ने 17 मई को देश में कई ठिकानों पर छापे मारे थे। इस दौरान युद्धवीर सिंह का इनपुट एनआईए को मिला था। शाम तक खुफिया तंत्र युद्धवीर सिंह की जानकारी जुटाने में लगा रहा। अभी तक इसके आपराधिक रिकॉर्ड की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


पहले टिब्बी का नाम आता रहा सामने
शुरुआती दौर में खुफिया तंत्र के समक्ष युद्धवीर उर्फ साधु के भूना थाना क्षेत्र से होने की जानकारी मिली। मगर, भूना पुलिस थाने में भी युद्धवीर सिंह नाम के व्यक्ति का कोई भी रिकॉर्ड दर्ज नहीं है। शक की सुई एकबारगी टिब्बी गांव की ओर भी गई। मगर, बाद में युद्धवीर के शहर में होने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एनआईए की गिरफ्त में आया युद्धवीर सिंह उर्फ साधु जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों का सहयोग करने में शामिल रहा है। वह पिछले कई दिनों से गिरफ्तारी से बच रहा था। युद्धवीर को जिस मामले में गिरफ्तार किया गया है, उसमें एनआईए ने पहले 24 मार्च को आईपीसी, आर्म्स एक्ट और यूए (पी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 14 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

 

यह मामला दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने और युवाओं की भर्ती करने के लिए भारत और विदेशों में स्थित आपराधिक सिंडिकेट/गैंगों के सदस्यों द्वारा रची गई साजिश से संबंधित है।



पूछताछ में ही होगा खुलासा
स्थानीय पुलिस का मानना है कि अब एनआईए की पूछताछ में ही खुलासा हो पाएगा कि युद्धवीर सिंह उर्फ साधु लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के साथ कितनी गहराई तक जुड़ा हुआ है और किन वारदातों में यह शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed