{"_id":"604511918ebc3ed3f712989e","slug":"last-time-talking-to-father-on-the-phone-jatin-had-said-father-has-taken-food-now-he-has-left-fatehabad-news-rtk5988244165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी बार पिता से फोन पर बात कर जतिन ने कहा था- खाना लिया पापा, बस अब चल पड़े हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी बार पिता से फोन पर बात कर जतिन ने कहा था- खाना लिया पापा, बस अब चल पड़े हैं...
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार का जायजा लेते पुलिसकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
गांव छतरियां के शनिवार देर रात पास हुए सड़क हादसे में मृतक गांव झलनिया निवासी जनित खिचड़ और फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी निवासी जतिन सोनी दोनों ही अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। जतिन सोनी के पिता भागीरथ सोनी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। हादसे से पहले आखिरी बार जतिन सोनी की अपने पिता से बात हुई थी। पिता से बातचीत में जतिन ने कहा था कि सभी दोस्तों ने खाना खा लिया है पापा, बस अब चल पड़े हैं। कुछ समय बाद घर पहुंच जाएंगे। पिता भागीरथ को यह नहीं पता था कि अपने इकलौते बेटे के वह आखिरी शब्द सुन रहे हैं। जैसे ही परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो मातम छा गया। जतिन की एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।
जनित की मां का करीब दस साल पहले हो चुका है निधन
गांव झलनिया के ग्रामीणों के अनुसार जनित खिचड़ अपने परिवार में इकलौता संतान था। उसकी मां का करीब दस साल पहले निधन हो चुका है। जनित का पालन-पोषण उसके दादी-दादा व पिता ने ही किया है। पिता जयदीप खेतीबाड़ी का काम करते हैं। हादसे की सूचना पाकर रात में ही गांव से काफी लोग हिसार पहुंचे।
छात्र संगठन की गतिविधियों में सक्रिय था जनित
इनसो के जिलाध्यक्ष जतिन खिलेरी ने बताया कि जनित खिचड़ लंबे समय से जननायक जनता पार्टी के छात्र संगठन इनसो से जुड़ा हुआ था। वह छात्र संगठन की गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहता था और निष्ठावान व मजबूत पदाधिकारी था। जानकारों के अनुसार जनित दोस्तों को ही अपनी जान समझता था। दोस्तों के बीच ही रहता था। जनित खिचड़ भी अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
जनित चला रहा था गाड़ी, बराबर में बैठा था जतिन सोनी
मृतक जतिन सोनी के चाचा के अनुसार जतिन व दो अन्य साथी जनित की गाड़ी में गए थे जबकि बाकी तीन युवक दूसरी कार में थे। मगर दूसरी कार की चाबी टूट गई। इस कारण उन्होंने फैसला किया कि सातों दोस्त जनित की गाड़ी में ही वापस चलेंगे। बाद में दिन में आकर दूसरी कार ले जाएंगे। परिजनों के मुताबिक जनित कार चला रहा था, जबकि उसके बराबर की सीट पर जतिन सोनी बैठा था। कार पेड़ में भी जतिन की साइड से टकराई। इस कारण जतिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जनित खिचड़ ने हिसार ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
कोट
कार पेड़ से टकराने के कारण दो युवकों की मौत हो गई है जबकि पांच घायल हैं। घायलों को हिसार व फतेहाबाद के अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। मृतक जतिन सोनी का फतेहाबाद में जबकि जनित खिचड़ का हिसार में पोस्टमार्टम हुआ है।
- दलजीत सिंह, प्रभारी, सदर थाना फतेहाबाद।