फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Last chance for admission in postgraduate in women's college today

महिला कॉलेज में स्नातकोत्तर में दाखिले का अंतिम मौका आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Last chance for admission in postgraduate in women's college today
राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। भोडिया खेड़ा स्थित चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए छात्राओं के पास बुधवार का अंतिम दिन है। उच्चतर शिक्षा विभाग के आदेशानुसार इस सत्र से आरंभ एमए राजनीतिक शास्त्र के साथ-साथ एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी व एमए अर्थशास्त्र में प्रवेश के लिए बुधवार को प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। छात्राएं अपना पंजीकरण करवाकर दाखिला ले सकेंगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय में अब तक राजनीतिक शास्त्र में एमए के लिए 93 आवेदन आ चुके हैं। महाविद्यालय प्रशासन का दावा है कि पर्याप्त स्टाफ व सुविधाएं होने के कारण महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कोर्सेस में छात्राओं को विश्वविद्यालय स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र व राजनीतिक शास्त्र विभाग के प्राध्यापकों द्वारा समय-समय पर यूजीसी नेट की तैयारी भी करवाई जाएगी। रोजगार संबंधित सेमिनार तथा शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर मार्गदर्शन भी किया जाएगा। इससे छात्राएं अपना बेहतर भविष्य बनाने में सफल हो पाएंगी।
विज्ञापन

इन सुविधाओं से सुसज्जित है जिला मुख्यालय का एकमात्र महिला महाविद्यालय
जिला मुख्यालय स्थित एकमात्र महिला महाविद्यालय में छात्राओं के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध हैं। गांवों से आने वाले छात्राओं के लिए बस स्टैंड से स्पेशल बस सर्विस चलती हैं। एयर कंडीशंड लैब्स, लाइब्रेरी के अलावा तीन मंजिला भवन है। लड़कियों के लिए हॉस्टल की सुविधा भी है। इसके अलावा छात्राएं एनएसएस, वीमेन सेल, रेडक्रॉस और फर्स्ट ऐड के माध्यम से भी छात्राएं महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकेंगी। कबड्डी और बास्केटबॉल की टीमों की विशेष कोचिंग की सुविधा भी महाविद्यालय में मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक आए स्नातकोत्तर के लिए आवेदन
हिंदी : 71
अर्थशास्त्र : 47
अंग्रेजी : 31
राजनीतिक शास्त्र : 93
कोट
उच्चतर शिक्षा निदेशालय के आदेशों के मुताबिक बुधवार तक छात्राएं महाविद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र व राजनीतिक शास्त्र विषय में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगी।
डॉ. राजेश मेहता, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed