फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lakhs stolen from the house of a sports department clerk

Fatehabad News: खेल विभाग के क्लर्क के घर लाखों की चोरी

Fri, 09 Jan 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 09 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from the house of a sports department clerk
टोहाना। शहर की मास्टर कालोनी निवासी खेल विभाग में क्लर्क सुरेश कुमार के मकान से चोर लाखों की ज्वेलरी और नकदी चुराकर ले गया है। मकान मालिक ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दे दी है, पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खेल विभाग कर्मचारी सुरेश कुमार ने बताया कि सर्दी की छुट्टियों के कारण बच्चे अपने नानी के घर पानीपत के नैन गांव में गए हुए हैं। इस कारण वह ड्यूटी करने के बाद 7 जनवरी को फतेहाबाद में रुक गया था। जब वह 8 जनवरी को घर वापस आया तो मकान के ताले टूटे हुए थे और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था।
विज्ञापन

उसने बताया कि अज्ञात चोर उसके घर से सोने के जेवरात जिसमे तीन तोले के दो जोड़ी टॉप्स, 1.5 तोले की दो अंगूठी, 5 ग्राम सोने का लॉकेट, 30 तोले की चांदी की चार जोड़ी पाजेब, 7 जोड़ी चुटकी, बच्चों के तीन तोले के चांदफूल, दस ग्राम का चांदी का सिक्का और दो हजार की नकदी चुराकर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed