फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ladvi's couple injured in bike and tractor collision

Fatehabad News: बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में लाडवी का दंपती घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ladvi's couple injured in bike and tractor collision
भट्टू कलां। गांव मेहूवाला के समीप डिंग रोड पर मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की भिड़ंत में हिसार के आदमपुर क्षेत्र के गांव लाडवी निवासी पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को गांव लाडवी निवासी दारा सिंह अपनी पत्नी चमेली देवी और बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर डिंग से अपने गांव जा रहे थे। घायल दारा सिंह ने बताया कि जब वे गांव मेहूवाला के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक गलत तरीके से ट्रैक्टर के पीछे लगे हल से उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे वे सड़क किनारे गिर गए और घायल हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में बच्चे को चोट नहीं लगी, जबकि पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। बाद में ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और भट्टू कलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया। बाद में घटना की सूचना भट्टू थाना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed