फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lado is upset due to the closure of the Deendayal Lado Laxmi Yojana portal

Fatehabad News: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना पोर्टल बंद होने से लाडो परेशान

Mon, 09 Mar 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Lado is upset due to the closure of the Deendayal Lado Laxmi Yojana portal
क्रीड विभाग में अपने निजी कार्याे के लिए पहुंचे नागरिक। संवाद
फतेहाबाद। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत लाभ की राह देख रही जिले की हजारों महिलाओं के लिए पिछले एक सप्ताह से मुश्किलें बढ़ गई हैं। योजना के पोर्टल में तकनीकी खराबी या अपडेट के चलते पिछले सात दिनों से पूरी तरह बंद पड़ी है। पोर्टल काम न करने की वजह से सबसे बड़ी समस्या जीवंतता प्रमाणपत्र अपलोड करने की आ रही है, पोर्टल पर इसका विकल्प हटा दिया गया है या काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


क्रीड के नियमों के अनुसार, योजना का लाभ निरंतर जारी रखने के लिए लाभार्थियों को हर माह की 15 तारीख तक पोर्टल पर अपना जीवंतता प्रमाण पत्र अपडेट करना अनिवार्य है। पोर्टल बंद होने के कारण महिलाएं यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रही हैं जिससे उनके बैंक खातों में आने वाली आगामी राशि अटकने का खतरा पैदा हो गया है। जिले की 99 हजार पात्र महिलाओं में से हजारों की संख्या में तकनीकी बाधा के कारण परेशान है।
विज्ञापन




------

10 हजार आवेदन रद्द

जिले में अब तक 63 हजार महिलाओं के आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए जा चुके हैं जिन्हें योजना का लाभ मिलना शुरू होना था। हालांकि लगभग 10 हजार आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। आवेदन निरस्त होने का कारण डाटा मिसमैच या तकनीकी खामियां बताई जा रही हैं। अपनी समस्या के समाधान के लिए महिलाएं क्रीड विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं। लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण विभागीय कर्मचारी भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

विभाग के चक्कर लगाने का मजबूर है लाडो



लाडो लक्ष्मी योजना की पात्र महिला ममतेश, सुनीता, रिटा, मंजू, सुमित्रा, भतेरी देवी आदि ने बताया कि वे किराया खर्च कर शहर के सरकारी कार्यालयों तक पहुंच रही हैं लेकिन वहां सर्वर डाउन होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया जाता है। कई बार आय जांच करवाने के लिए भी बोला जाता है। उनको बताया गया था कि आवेदन के बाद पैसे सीधे खाते में आएंगे लेकिन अब पोर्टल ही नहीं खुल रहा। विभाग के चक्कर काट-काटकर थक चुकी हैं पर कोई सुनने वाला नहीं है।

--

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी की मेरी केवल एक ही किस्त आई है। सोमवार को जब इसके बारे में समाधान शिविर में पता किया तो पोर्टल बंद होने की जानकारी दी गई है। अब फिर से आना होगा।

-रीटा देवी, गांव मताना।

--

पोर्टल पर जीवंतता प्रमाणपत्र अपलोड करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण यह प्रक्रिया नहीं हो पा रही है। विभाग को जल्द इस तकनीकी खराबी को ठीक करना चाहिए।


-ममतेश रानी, गांव माजरा।

--

:: पिछले कई दिनों से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के पोर्टल पर अपडेट कार्य जारी होने के कारण बंद है। उम्मीद है कि जल्द आवेदन व जीवंतता प्रमाण पत्र अपलोड होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

-सुरेश कुमार, जिला प्रबंधक, क्रीड विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed