{"_id":"6a8dd34b275699784c011a0a","slug":"lack-of-teachers-in-boda-school-only-three-for-60-students-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-159918-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बोड़ा स्कूल में शिक्षकों की कमी, 60 विद्यार्थी पर मात्र तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बोड़ा स्कूल में शिक्षकों की कमी, 60 विद्यार्थी पर मात्र तीन
Tue, 25 Aug 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
खंड शिक्षा कार्यालय में गांव बोड़ा के सरकारी मिडल स्कूल में अध्यापकों की कमी का मांग पत्र देते
रतिया। गांव बोड़ा के सरकारी मिडिल स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला सामने आया है। स्कूल में छठी से आठवीं तक 60 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। सात पद स्वीकृत होने के बावजूद केवल तीन अध्यापक कार्यरत हैं। संगठन ने जल्द नियुक्ति की मांग की।
इंकलाबी नौजवान सभा हरियाणा के सदस्यों ने खंड शिक्षा कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को लिखित शिकायत दी। राज्य अध्यक्ष गुरप्रीत गोपी, बब्बू रतिया, दीपू बोड़ा, छिंदा रतिया, दीप सिंह और मलकीत सिंह बोड़ा ने समस्या रखी।
सदस्यों ने बताया कि अध्यापकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में सफाई कर्मचारी भी नहीं है। इससे सफाई व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। राज्य अध्यक्ष गुरप्रीत गोपी ने कहा कि स्कूल में जल्द पर्याप्त अध्यापकों की नियुक्ति होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो गांववासियों के साथ स्कूल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि अगर स्कूल में अध्यापकों की कमी है तो व्यवस्था करवाई जाएगी।