फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lack of facilities at the old bus stand

Fatehabad News: पुराने बस स्टैंड पर सुविधाओं का अभाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Lack of facilities at the old bus stand
फतेहाबाद। पुराना बस स्टैंड पर पेड़ की छांव में बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
फतेहाबाद। शहर के हिसार रोड पर नया बस स्टैंड बनने के बाद पुराना बस स्टैंड से ग्रामीण रूटों पर जाने वाली बस सेवाएं बंद कर दी गई थी। करीब तीन माह पहले पुराना बस स्टैंड से जिला मुख्यालय के आठ ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया गया था।
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड से बसों को शुरू करने के बाद भी अभी तक रोडवेज की ओर से बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाएं पूरी नहीं कर पा रही है। ग्रामीण रूटों पर पुराने बस स्टैंड से बसों के चलने से यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है लेकिन सुविधाओं के अभाव में यहां बस का इंतजार करना परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन

पर्याप्त बेंच और बैठने की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को तेज धूप में खड़े रहकर या फर्श पर बैठकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और विद्यार्थियों को उठानी पड़ती है। पुराने बस स्टैंड से नागपुर, हांसपुर, आदमपुर, भूथन, दादूपुर, अलीकां, अयाल्की, काताखेड़ी समेत करीब 35 गांवों के लिए बसें चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही यात्रियों की आवाजाही शुरू हो जाती है और दिनभर लोग बसों के इंतजार में पहुंचते रहते हैं। कई बार बसों के आने में देरी होने पर यात्रियों को लंबे समय तक खड़े रहना पड़ता है। परिसर में पर्याप्त बेंच नहीं होने से बुजुर्गों को विशेष परेशानी होती है। महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को भी बैठने की जगह नहीं मिलती।

----
तीन माह से नहीं सुधरी व्यवस्था
सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी राजेश भादू, जगदीश, विकास शर्मा, दीपक सरदाना और सुरेंद्र सिंह आदि ने मांग की कि पुराने बस स्टैंड पर पर्याप्त संख्या में बेंच लगाए जाएं। साथ ही बैठने के लिए शेड का निर्माण किया जाए ताकि बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को धूप से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सुविधाओं की कमी का असर रोजाना बस से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है।
----
पुराने बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था करने के लिए समस्या का समाधान किया जाएगा।
- मनोज कुमार, महाप्रबंधक रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed