फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lack of blood in blood bank, not even a unit of four groups

Fatehabad News: ब्लड बैंक में रक्त की कमी, चार ग्रुप का एक यूनिट भी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lack of blood in blood bank, not even a unit of four groups
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में पिछले चार दिनों से रक्त की कमी बनी हुई है। चार ग्रुप में एक यूनिट भी रक्त नहीं है। 19 अगस्त तक की रिपोर्ट के मुताबिक ए निगेटिव और एबी पॉजिटिव रक्त पिछले चार दिनों से नहीं है। नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के सामने और ब्लड बैंक में लगा नोटिस बोर्ड कमी को दर्शा रहा है। हालांकि ब्लड बैंक के कर्मचारियों का कहना है कि कई ग्रुप का रक्त आया हुआ है और उनकी टेस्टिंग चल रही है। बता दें कि नागरिक अस्पताल में दाखिल मरीज को रक्त निशुल्क उपलब्ध करवाया जाता है। हालांकि निजी अस्पताल के मरीज से तय शुल्क लिए जाते हैं। निजी अस्पताल से आने वाले मरीज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रक्त के रेट तय कर रखे हैं। ये शुल्क रक्त की टेस्टिंग के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में पिछले चार दिनों से ब्लड की स्थिति
दिन ए+ ए- बी+ बी- ओ+ ओ- एबी+ एबी-
16 अगस्त 4 0 47 2 25 1 0 2
17 अगस्त 1 0 43 2 22 1 0 2
18 अगस्त 0 0 43 2 20 0 0 1
19 अगस्त 0 0 33 2 18 0 0 1

ब्लड सेपरेटर कंपोनेंट प्रोजेक्ट अटका
नागरिक अस्पताल में इस साल भी ब्लड सेपरेटर कंपोनेंट प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया है। सेपरेटर कंपोनेंट प्रोजेक्ट शुरू होने से एक यूनिट ब्लड से अलग-अलग कंपोनेंट किए जा सकेंगे। मरीजों को प्लेटलेट्स आदि के लिए निजी सेंटर या फिर दूसरे जिले में नहीं जाना पड़ेगा। ब्लड सेपरेटर कंपोनेंट प्रोजेक्ट के लिए अलग से हॉल तैयार किया जाना है। इसके लिए सिविल सर्जन कार्यालय ने लोक निर्माण विभाग से एस्टीमेट बनवाकर मुख्यालय में भेज रखा है। लेकिन बजट जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कोट
कई यूनिट के ब्लड की डिमांड ज्यादा है। वैसे ब्लड बैंक में रक्त की कमी नहीं है। जरूरत के मुताबिक डोनर आते रहते है और इसके बाद टेस्टिंग करके उपलब्ध करवा दिया जाता है। 15 अगस्त को कैंप भी लगाया गया था जिसमें 50 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. रासिद, इंचार्ज, ब्लड बैंक नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed