फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Laborer dies due to electrocution from electric pole in paddy field

Fatehabad News: धान के खेत में बिजली के पोल से करंट लगने से मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to electrocution from electric pole in paddy field
जयपाल गेदर। फाइल फोटो
भूना। कुलां रोड पर शुगर मिल के नजदीक दिहाड़ीदार मजदूर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने खेत की बिजली सप्लाई बंद करवाकर मजदूर का शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार गांव धौलू निवासी 51 वर्षीय जयपाल मजदूर था। जो शनिवार को धान की फसल में यूरिया खाद डालने के लिए राजू धारनिया के खेत में आया था।
विज्ञापन

जब वह फसल में यूरिया खाद का छिड़काव कर रहा था तो अचानक बिजली पोल की मजबूती के लिए लगी तार के पास चिल्लाने लगा और पानी में गिर गया। जब दूसरे मजदूर ने देखा तो उसने खेत मालिक को तुरंत सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि पानी में बिजली का करंट था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली कर्मचारी को उपरोक्त खेत की बिजली सप्लाई बंद करने के लिए निर्देश दिए। पुलिस ने मजदूर को जब पानी से बाहर निकालकर देखा तो वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने सीएचसी केंद्र में दाखिल करवाया और डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी बुधराम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन




तीन बच्चों का बाप था मजदूर

जयपाल गेदर के परिवार में पत्नी के अतिरिक्त तीन संतान हैं। जिनमें दो बेटी व एक बेटा है। बच्चों का करीब छह महीने पहले ही विवाह किया था। घर में सदस्यों के पालन पोषण की जिम्मेदारी जयपाल गेदर के कंधों पर थी। अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed