फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Laborer attacked with a sword in Aharwan, case registered

Fatehabad News: अहरवां में मजदूर पर कापे से हमला, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:31 PM IST
विज्ञापन
Laborer attacked with a sword in Aharwan, case registered
फतेहाबाद। गांव अहरवां में गांव में टहल रहे मजदूर पर एक युवक ने कापे से वार कर दिया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। फतेहाबाद सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में घायल दीपक निवासी गांव अहरवां की शिकायत पर गांव के ही आकाश के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दीपक ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। 29 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे खाना खाने के बाद वह अहरवां के बस स्टैंड पर किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि आकाश ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे कहा कि तू बड़ा डॉन बनकर घूम रहा है। यह कहकर उसने अपने हाथ में लिए कापे से उसके सिर पर वार करना चाहा, लेकिन उसने हाथ आगे कर दिया, जिससे उसके हाथ पर गंभीर चोट आई। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए, जिनको देखकर आकाश उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। दीपक के अनुसार, आकाश ने उस पर बेवजह हमला किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed