फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kovid care center showing hospice in administration papers, preparation zero

प्रशासन कागजों में धर्मशालाओं को दिखा रहा कोविड केयर सेंटर, तैयारी शून्य

Tue, 27 Apr 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Kovid care center showing hospice in administration papers, preparation zero
कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने के लिए प्रशासन कागजों में दावा कर रहा है कि उन्होंने शहर फतेहाबाद की धर्मशालाओं को कोविड केयर सेंटर बना दिया है और यहां पर बेडों की सुविधा उपलब्ध है। रोजाना प्रशासन बुलेटिन जारी कर फतेहाबाद की अग्रवाल धर्मशाला और श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में 51 बिना ऑक्सीजन बेड और चार ऑक्सीजन बेड खाली होने की सूचना दे रहा है। लेकिन धरातल में हकीकत ये है कि इन धर्मशालाओं को अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने अपने अधीन लिया ही नहीं है। सिर्फ कागजों में खाली बेडों की संख्या दिखाकर प्रशासन वाहवाही लूट रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जब प्रशासन द्वारा कागजों में दिखाए गई धर्मशालाओं की पड़ताल की गई तो यहां पर तैयारियां शून्य मिली। धर्मशालाओं के मैनेजर को पता ही नहीं है कि इन्हें कोविड केयर सेंटर कागजों में बना दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग चार दिन से बुलेटिन में बता रहा है कि दो धर्मशालाओं को डीसीसीसी यानी की कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। मंगलवार को जब पड़ताल की गई तो सामने आया है कि धर्मशाला आम दिनों की तरह खुली थी। यहां स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी नहीं मिला। इसके अलावा न ही कोई नोटिस लगा मिला। कागजों में ऑक्सीजन बेड का जिक्र कर रखा है लेकिन धर्मशालाओं के कर्मचारियों से पूछा तो बोले यहां कोई ऑक्सीजन बेड नहीं है। यहां सिर्फ कागजों में तैयारी मिली लेेकिन हकीकत में कुछ नहीं था।
विज्ञापन

पहले तीन धर्मशालाओं को लिया था
कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए प्रशासन ने पहले अग्रवाल, श्रीराम सेवा समिति, अरोडवंश धर्मशाला को लिया था। यहां पर कोरोना संक्रमित और संदिग्ध मरीजों को रखा गया था। जब मरीजों की संख्या कम हुई तो प्रशासन ने छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कहां कितने सक्रिय मरीज दाखिल
डीसीएच - 9
डीसीएचसी - 33
डीसीसीसी - 0
होम आइसोलेशन - 1864
जिले से बाहर अस्पतालों में - 28
बुलेटिन में दिखा रहे खाली बेड
धर्मशाला बेड खाली ऑक्सीजन बेड खाली
श्रीरामसेवा समिति 18 18 2 2
अग्रवाल 33 33 2 2
कोट
हमारे पास धर्मशाला को कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए कोई लिखित आदेश नहीं आए हैं। अगर आदेश आते हैं तो धर्मशाला को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
- चेतराम, मैनेजर, श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला
कोट
धर्मशाला को कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए अधिकारी आए थे और निरीक्षण करके गए थे। लेकिन अभी तक स्टाफ नहीं आया है। बताया गया है कि जल्द स्टाफ आ जाएगा।
- श्रवण कुमार, मैनेजर, अग्रवाल धर्मशाला, फतेहाबाद।
कोट
कोविड केयर सेंटर के लिए धर्मशालाओं को ले लिया गया है, यहां पर तैयारियां क्यों नहीं शुरू की गई, ये जानकारी मुझे नहीं है। मैं छुट्टी पर था। एक या दो दिन में आकर स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से बात की जाएगी।
- कुलभूषण बंसल, सिविल सर्जन फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed