फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Knives fired in front of Shivalay Market in Fatehabad, Attempt to murder young man due to rivalry

Fatehabad: शिवालय मार्केट के सामने चले चाकू; रंजिश में युवक की हत्या का प्रयास, तीन पर केस दर्ज

Fri, 22 Dec 2023 11:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 22 Dec 2023 11:55 AM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने बताया कि तीन-चार माह पहले जब वह घर जा रहा था तो आरोपी संजीव उर्फ शिवा शराब के नशे में घर के बाहर खड़ा था और गाली देने लगा। इसको लेकर कहासुनी हो गई थी। पड़ोस का मामला होने के चलते समझौता हो गया था।

विज्ञापन
Knives fired in front of Shivalay Market in Fatehabad, Attempt to murder young man due to rivalry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहाबाद के शिवालय मार्केट के सामने ऑटो स्टैंड के पास वीरवार देर रात को अनाजमंडी से आ रहे युवक पर चाकूओं से हमला कर दिया। रंजिश के चलते तीन युवकों ने चाकूओं से हमला किया। घायल युवक राजेश कुमार फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मामले में शहर पुलिस ने शुक्रवार को कबीर बस्ती निवासी राजेश की शिकायत पर आरोपी कबीर बस्ती निवासी संजीव उर्फ शिवा, हिसार निवासी रतिश, हिसार के महावीर कॉलोनी निवासी सन्नी  व दो अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास, मारपीट समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के मुताबिक पुलिस को दिए ब्यान में राजेश ने बताया कि वीरवार देर रात को अनाजमंडी से आ रहा था।
विज्ञापन


जब शिवालय मार्केट के पास ऑटो स्टैंड के पास पहुंचा तो कबीर बस्ती निवासी संजीव उर्फ शिवा, हिसार निवासी रतिश और सन्नी व दो अन्य युवक मोटरसाइकिल पर आए और रास्ता रोक लिया। आरोपी शिवा के पास चाकू और अन्य के पास छुरीनुमा हथियार थे। आरोपी शिवा ने गाली-गलौज शुरू कर दिया, जब उसको रोक दिया तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लोगों की भीड़ एकत्रित हुई तो आरोपी हमला करके फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह पहले हुआ था विवाद
पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने बताया कि तीन-चार माह पहले जब वह घर जा रहा था तो आरोपी संजीव उर्फ शिवा शराब के नशे में घर के बाहर खड़ा था और गाली देने लगा। इसको लेकर कहासुनी हो गई थी। पड़ोस का मामला होने के चलते समझौता हो गया था। लेकिन आरोपी संजीव उर्फ शिवा रंजिश रखे हुए है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed