फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kisan Mahapanchayat

सरकार सड़कों पर नुकीले लोहे लगा दें, चाहे टैंक खड़े करें, किसान अपनी मांग पर डटे रहेंगे: चढूनी

Sat, 06 Feb 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat
भूना की शास्त्री मंडी में किसान महापंचायत के दौरान मंच पर मौजूद गुरनाम सिंह चढूनी व अन्य किसान ने - फोटो : Fatehabad
भूना की शास्त्री मंडी में शनिवार को सर्वजातीय किसान महापंचायत की गई। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढू़नी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जोश भरे लफ्जों में कहा कि सरकार सड़कों पर नुकीले लोहे लगा दे या चाहे टैंक खड़े करे, किसान अनुशासित ढंग से अपनी मांग पर डटे रहेंगे। महापंचायत में आसपास के कई गांवों से किसान शामिल हुए। हालांकि, मुख्य स्टेज पर राजनीतिक दलों के नेताओं को स्थान नहीं मिला। इसके चलते पूर्व संसदीय सचिव प्रह्लाद सिंह गिलाखेड़ा व पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया आम जनता के बीच पत्रकारों केेेे लिए लगाई गई कुर्सियों पर बैठे हुए नजर आए। वहीं, उन्हें चढू़नी की मौजूदगी में बोलने का समय तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन

26 जनवरी की हिंसा आंदोलन को बदनाम करने के लिए थी सुनियोजित
गुरनाम सिंह चढूनी ने 26 जनवरी के मामले को खुलकर किसानों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि वे सभी लोग सरकार के ही थे। ऐसा किसानों के आंदोलन को बदनाम करने की नीयत से किया गया और यह सुनियोजित था। इसके प्रमाण उस रोज के दिल्ली के खुले द्वार हैं। किसानों ने ट्रैक्टर परेड पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से निकाली थी। सरकार के इशारे पर पिछले एक सप्ताह से किसानों को डराने का काम किया जा रहा है। कभी पुलिस तो कभी दूसरी एजेंसी परेशान कर रही हैं। कुछ गुंडों ने गाजीपुर और कुुंडली बार्डर पर पांच बार किसानों को निशाना बनाया है। यही नहीं किसानों की बिजली व पानी की सप्लाई तक बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन

टिकैत के आंसू पर खून बहाने को तैयार किसान
चढ़ूनी ने कहा कि जमीन और फसल को बचाया जाएगा। किसी भी तरह का जुल्म सहन नहीं करेंगे। टिकैत के आंसू ही नहीं किसान अपने हक के लिए अपना खून तक बहा देने को तैयार हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के एक कॉल की दूरी के सवाल पर कहा कि हमारे पास तो सरकार का नंबर तक नहीं है। सरकार बातचीत के लिए बुला नहीं रही है। ऐसे में सरकार की कथनी और करनी का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगदीश पारता, जिला संयोजक मांगेराम हसंगा, राजेश खलेरी, हरजीत मल्ली, गुरदीप भट्टी, सुखदेव सुखा, बलजीत सिंह, पूर्व कैप्टन रामकिशन भगासरा, सरदार समरजीत सिंह, गोल्डी मल्ली, परमजीत कैरो, कामरेड रामस्वरूप, हंसराज गोरखपुर, गुरनाम सिंह, बलवान सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed