फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kiran Chaudhary campaigned for Kumari Selja on Sirsa Lok Sabha seat

Haryana: स्टार प्रचारकों की सूची में नाम न होने पर किरण बोलीं- जो स्टार क्वालिटी मेरी है, वो किसी और में नहीं

Tue, 07 May 2024 08:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 May 2024 08:17 PM IST
सार

भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट को लेकर किरण चौधरी बोलीं कि कई लोग षड्यंत्र में कामयाब हो गए। वह सिरसा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए चुनाव प्रचार करने फतेहाबाद पहुंची थीं। कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में नाम शामिल नहीं होने पर किरण ने प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Kiran Chaudhary campaigned for Kumari Selja on Sirsa Lok Sabha seat
फतेहाबाद पहुंचीं किरण चौधरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद हरियाणा के तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में नाम नहीं होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो स्टार क्वालिटी मेरी है, वो किसी और में तो नहीं है। विपक्ष चाहे कितना भी इश्यू बनाएं। किरण ने कहा कि उनका सफर बहुत ही कठिन रहा है। बहुत सारी ऐसी ताकतें हैं, जो कोशिश करती हैं कि हम आगे न बढ़ पाएं। इन चीजों को निपटाने में उन्हें काफी समय लगा है। मगर अब पूरे प्रदेश का दौरा कर पुराने कार्यकर्ताओं से मिलूंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

किरण चौधरी मंगलवार को सिरसा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए चुनाव प्रचार करने फतेहाबाद पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि उनके ससुर चौधरी बंसीलाल ने पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास करवाया। अन्य मुख्यमंत्रियों की तरह क्षेत्रवाद नहीं किया। चौधरी बंसीलाल व सुरेंद्र सिंह से जुड़े कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में हैं और वह आज भी उनको याद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोग षड्यंत्र में कामयाब हो गए
भिवानी लोकसभा क्षेत्र में राव दान सिंह के कार्यालय के उद्घाटन पर पहुंचने को लेकर किरण चौधरी ने कहा कि मैं तोशाम से विधायक हूं। हम पार्टी से बंधे हुए लोग हैं। कई लोग षड्यंत्र में कामयाब हो गए हैं। समय-समय की बात है। यह तो चौधरी बंसीलाल बड़ा वृक्ष थे, उनकी जड़ें बहुत मजबूत हैं। समय आने पर उन लोगों को पता चल जाएगा।

एक दिन हरियाणा का नेतृत्व भी सिरसा से होगा
किरण चौधरी ने कहा कि कुमारी सैलजा अपने लोगों के लिए डटकर लड़ाई लड़ती हैं। वह ईमानदारी व कर्मठता से काम करना जानती हैं। उनका लंबा अनुभव हैं। केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। सिरसा के लोग इस बात को पहचानेंगे कि एक दिन हरियाणा का नेतृत्व भी सिरसा से होगा। किरण चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल की ससुराल भूथन कलां, पूर्व गृहमंत्री स्व. मनीराम गोदारा के गांव निमड़ी, भिरड़ाना के अलावा फतेहाबाद शहर में भी कई कार्यक्रमों में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed