फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kicks and punches were exchanged at the municipal office following a dispute over a drain in the interlocking-tiled lane of Ward 6

Fatehabad News: वार्ड 6 की इंटरलॉक गली में नाली विवाद पर पालिका कार्यालय में चले लात-घूंसे

Mon, 12 Oct 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 12 Oct 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Kicks and punches were exchanged at the municipal office following a dispute over a drain in the interlocking-tiled lane of Ward 6
भूना। नगर पालिका कार्यालय में एक दूसरे पर थप्पड़ मारते हुए वार्ड नंबर 6 की गली के कुछ लोगस्त्
भूना। वार्ड 6 में निर्माणाधीन इंटरलॉक गली में नाली निर्माण और सड़क के लेवल पर चल रहा विवाद सोमवार को नगर पालिका कार्यालय तक पहुंच गया। यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय में अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद नगर पालिका सचिव दलबीर और अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वार्ड 6 में इंटरलॉक गली का निर्माण कार्य चल रहा है। गली का लेवल सही नहीं होने और नाली का निर्माण अधूरा छोड़ने को लेकर स्थानीय स्तर पर विवाद बना हुआ था। इसी मामले में दोनों पक्षों को बातचीत के माध्यम से समझाने के लिए चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने नगर पालिका कार्यालय में बुलाया था ताकि आपसी सहमति से विवाद का समाधान निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग नगर पालिका कार्यालय में आमने-सामने हो गए। पहले उनके बीच कहासुनी हुई और फिर विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से कार्यालय में मौजूद लोग भी सकते में आ गए। नगर पालिका अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को संभाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed