{"_id":"6956b4fcde14a129010e08e8","slug":"khushboos-flight-khajuri-jatis-daughter-selected-in-the-indian-air-force-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-146291-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खुशबू की उड़ान... खजूरी जाटी की बेटी का भारतीय वायु सेना में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खुशबू की उड़ान... खजूरी जाटी की बेटी का भारतीय वायु सेना में चयन
Thu, 01 Jan 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
जिले के गांव खजूरी जाटी निवासी खुशबू बिश्नोई जिसका चयन भारतीय वायुसेना में हुआ है। सोशल मीडिया
फतेहाबाद। जिले के गांव खजूरी जाटी निवासी खुशबू बिश्नोई का भारतीय वायु सेना में चयन हुआ है। खुशबू अब छह माह की ट्रेनिंग पूरी करेंगी, जिसके बाद उन्हें यूनिट में नियुक्ति दी जाएगी। वायु सेना में नियुक्ति के लिए हुई परीक्षा में प्रदेश की 16 लड़कियों का चयन हुआ, जिनमें खुशबू बिश्नोई ने दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व का अनुभव कराया है।
बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं दादा :
खुशबू को देशसेवा की प्रेरणा अपने दादा रामस्वरूप सहारण से मिली, जो बीएसएफ में सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए हैं। दादा के साथ गहरा लगाव और आसमान में उड़ते विमानों को देखकर खुशबू हमेशा रोमांचित होती थी। यही कारण रहा कि कठिन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने एयरफोर्स को ही अपना कॅरिअर चुना। खुशबू के पिता जय सिंह सहारण एक पेस्टीसाइड कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मां सुशीला गृहिणी हैं। छोटा भाई अनुराग 10वीं कक्षा में पढ़ता है। पिता ने बताया कि खुशबू शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही है और हर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करती रही।
खुशबू ने 12वीं तक की पढ़ाई भिरड़ाना स्थित सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने हिसार के डीएन कॉलेज से बीए में दाखिला लिया। निरंतर मेहनत और अनुशासन के दम पर उन्होंने भारतीय वायु सेना में जाने का सपना साकार किया।
विज्ञापन
स्कूल संचालक सतीश बिश्नोई ने बताया कि स्कूल स्टाफ ने भी खुशबू को वायु सेना में जाने के लिए लगातार प्रेरित किया। स्कूल की ओर से ही करीब सात माह पहले खुशबू का वायु सेना के एग्जाम के लिए आवेदन करवाया गया था। इसमें वह सफल हुई है।